Thursday, May 9, 2024
Breaking News

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहें। इसी क्रम में केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, डायट प्राचार्य राजेंद्र बाबू, प्रधानाचार्य डा शालिनी अग्रवाल, जिला मास्टर ट्रेनर मनीष दयाल एवं डा दीनदयाल के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डीआईओएस भास्कर मिश्रा ने कहा कि इन आयोजनों से हर मतदाता तक पहुंचने का तथा उनको जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। डायट प्राचार्य राजेन्द्र बाबू ने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रतिशत को बढाने की कोशिश करी जा रही है। प्रधानाचार्य डा शालिनी अग्रवाल, जिला मास्टर ट्रेनर व स्वीप मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष दयाल और एसएलएमटी डा दीनदयाल ने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने वोट की शक्ति को समझे और 26 अप्रैल को मतदान अवश्य करें। डायट की छात्राओं ने एकल गीत मतदाता जागरूकता आधारित एकल गीत समूह गान एवं नृत्य प्रस्तुति थी। राजकीय डिग्री कॉलेज मांट के विद्यार्थियों ने गुरप्यारी सत्सगी के सहयोग से

Read More »

मजबूर दिखे जिला विद्यालय निरीक्षक कहा हम कर ही क्या लेंगे ? प्राइवेट विद्यालय मानक को पूरा ही नहीं करते

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले में सरकारी स्कूलों की अपेक्षा कई गुना अधिक प्राइवेट विद्यालयों की स्थापना हो चुकी है और वह धड़ल्ले से संचालित भी हैं। सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों की संख्या भी कई गुना अधिक है। प्राइवेट विद्यालयों के इमारत की चमक दमक, आधुनिक सुविधाएं अभिभावकों को लुभाती हैं, जिसके कारण प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
ऐसे भी कुछ अभिभावक हैं जो सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं और प्राइवेट विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला कराने पर अपनी शान।
परंतु इन्हीं प्राइवेट विद्यालयों में कुछ ऐसे विद्यालय हैं जो कि सुविधाओं और व्यवस्थाओं के नाम पर अभिभावकों से फीस तो ले लेते हैं लेकिन उनके बच्चों को विद्यालय के अंदर अधूरी व्यवस्था और सुविधाएं ही मिल पाती हैं, यहां तक विद्यालय में शिक्षकों की कमी भी पाई जाती है जो वर्ष भर पूरी नहीं होती। इसके खिलाफ ना तो अभिभावक कुछ बोल पाता और ना ही अध्यनरत बच्चे, साल के अंत तक जाते-जाते परिणाम यह होता है कि अगले वर्ष वही अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला एक प्राइवेट स्कूल से निकाल कर दूसरे प्राइवेट स्कूल में करा देते हैं लेकिन प्राइवेट विद्यालय की समस्याओं पर कोई सवाल करने की जहमत नहीं उठाता है।

Read More »

बाबा साहब का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदानः अभिलाष चंद्र कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। रविवार को क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने शिरकत की। क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश साहू द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बहुआयामी व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान से उनकी असाधारण क्षमता और प्रतिभा का पता चलता है। वह न केवल एक शिक्षाविद्, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, राजनीतिज्ञ, पत्रकार, समाजशास्त्री और समाज सुधारक थे, बल्कि उन्होंने संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि नैतिकता, समानता, स्वाभिमान और भारतीयता बाबा साहेब के दृष्टिकोण के चार सबसे महत्वपूर्ण आदर्श हैं। इन चार आदर्शों की झलक उनके विचारों और कार्यों में मिलती है। उनका सांस्कृतिक चिंतन मूलतः समरसता पर आधारित था।

Read More »

मुख्य सचिव ने बच्चों को यूपी दर्शन पार्क का भी भ्रमण कराया

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भिक्षावृत्ति छोड़ कर शिक्षा की ओर अग्रसर बच्चों के साथ गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क का भ्रमण किया और 5 डी एनिमेटेड फिल्म देखी। इसके पश्चात मुख्य सचिव ने बच्चों को यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण कराया। मुख्य सचिव ने बच्चों को बताया कि यूपी दर्शन पार्क का निर्माण कबाड़ हो चुकी वस्तुओं का प्रयोग कर किया गया है। इस पार्क में पूरे प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों को एक जगह पर समेटने की कोशिश की गई है। इस पार्क अयोध्या का श्रीराम मंदिर, आगरा का ताज महल, विधान भवन सहित प्रदेश के 18 सुप्रसिद्ध स्थलों की झलक दिखाई देती है। मुख्य सचिव ने बच्चों को सभी 18 मोन्यूमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के उपरांत मुख्य सचिव ने बच्चों से प्रश्न पूछे, सही उत्तर देने पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कृत किया। 5 डी एनिमेटेड फिल्म का बच्चों ने अत्यधिक आनंद उठाया। यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक रहा। शो देखने के उपरांत अपने अनुभवों को साझा करते हुए बच्चों ने बताया कि 5क् शो काफी खूबसूरत और रोमांचित करने वाला था। हम सभी ने खूब आनंद लिया। ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ आंखों के सामने हो रहा हो। हम खुद वहां मौजूद थे और दुनिया की सैर कर रहे थे।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में बाबासाहेब की 133वीं जयंती मनाई गई

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बाबासाहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। निर्धन व पिछड़े हुए लोगों की सेवा की बाबासाहेब की दी हुई शिक्षा का अनुसरण करते हुए इस शुभ अवसर पर अंबेडकर भवन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोसिएशन के सौजन्य से वस्त्र व मच्छरदानी इत्यादि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें परिसर के आसपास के ग्रामीणों व सफाईकर्मियों को ये सामग्री महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अतुल कमलाकर देसाई, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा तरूणा छाबड़ा सहित अन्य वरिष्ठ सदस्याएं द्वारा वितरित की गई।
इसके पूर्व सूर्याेदय के साथ ही जयंती समारोह के प्रति उत्सुकता से भरे कर्मचारियों, महिलाओं एवं बच्चों ने एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। गत एक सप्ताह से ही नारा-निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ जयंती सप्ताह मनाने की शुरुआत कर दी गई थी।

Read More »

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

फिरोजाबाद। जसराना पुलिस ने बंद पड़े ईंट भट्ठे में तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 11 तमंचे और कारतूस समेत तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपी एक तमंचे को 5 हजार में बेचते थे। लोकसभा चुनाव को लेकर तमंचों की डिमांड अधिक हो रही थी। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने पुलिस लाइंस में बताया कि नगला राम चौराहे के पास पुलिस ने भट्ठे पर छापा मारा तो मौके पर देवेंद्र सिंह और रामशंकर उर्फ छोटे निवासी मोहम्मदपुर तमंचे बनाते मिले। मौके पर आठ बने और तीन अधबने तमंचे और बड़ी संख्या में उपकरण मिले। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि लोकसभा चुनाव आने वाला है, उसमें तमंचों की मांग बढ़ जाती है। इसीलिए वे तमंचे बना रहे थे, ताकि चुनाव में महंगे दामों पर बेच सकें। मुनाफे को वे बराबर बांट लेते हैं। एक तमंचा वह पांच हजार में बेचते हैं। आरोपित देवेन्द्र ने बताया कि वह पूर्व में भी थाना नसीरपुर एवं थाना अवागढ़ एटा से अवैध तमंचे बनाने के मामले में जेल जा चुका है।

Read More »

ससुराल पहुंचे पति ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में आगरा रेफर

फिरोजाबाद। ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी से विवाद होने पर पहले पत्नी को गोली मारी और फिर उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। गोली मारने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना मटसेना क्षेत्र के खेड़ा गणेशपुर निवासी वर्षा की शादी आगरा के शोभा नगर निवासी रवि कुमार पुत्र रामवीर के साथ हुई थी। दोनों की शादी लगभग 9 वर्ष पहले हुई। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ महीने से वर्षा की तबीयत खराब थी। मायके वाले उसे 2 महीने पहले अपने घर ले आए। यहां लाकर उसका इलाज कर रहे थे। रवि उसे बुलाने के लिए आया था। कमरे में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रवि ने पहले वर्षा को गोली मारी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग कमरे में पहुंचे।

Read More »

सुहागनगरी में धूमधाम से निकली चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा रसूलपुर डाक बंगला से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सम्राट अशोक, भारत माता, ज्योतिबाराव फुले, भगवान गौतम बुद्ध, लव-कुश एवं बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर, जंयती संस्थापक स्व. ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सम्राट अशोक की शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रेम सिंह शाक्य (चेयरमैन पैक्सफेड, राज्य मंत्री उ.प्र सरकार), त्रिलोकचन्द्र कुशवाहा (निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष) के द्वारा द्वीप प्रज्वलित व हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा प्रभारी लाखन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सम्राट अशोक की शोभायात्रा रसूलपुर से प्रारम्भ होकर, नालबंद चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी, बंबा चौराहा होते हुए कोटला रोड स्थित रामप्रकाश आदर्श विद्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

Read More »

जिला कांग्रेस कमेटी ने डा0 अम्बेडकर को किया नमन

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के द्वारा जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में अपनी कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं के साथ भारत के प्रथम कानून मंत्री व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मथुरा डींग गेट स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा कांग्रेस की पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन 1891 में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था तथा वह अत्यंत साधारण परिवार के सदस्य थे तथा अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे डॉ भीमराव अंबेडकर प्रारंभ से ही काफी योग्य व पढ़ाई लिखाई में काफी तेज बालक थे। उनके द्वारा बाम्बे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र व राजनीतिक शास्त्र में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत संयुक्त राज्य अमेरिका से एम0ए0 की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा ब्रिटेन से विधि की परीक्षा उत्तीर्ण की उनकी योग्यता इस बात से समझी जा सकती है कि उनके द्वारा कुल 32 डिग्रियां हासिल की गई तथा उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान था।

Read More »

जिलाधिकारी ने किया राजकीय बाल गृह शिशु का निरीक्षण किया

मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने राजकीय बाल गृह शिशु मथुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बाल गृह शिशु में उपस्थित विभिन्न आयु के बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नियमित रूप से बच्चों के हेल्थ चेकअप कराते रहे, उनकी समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल बैग तथा उपहारों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से वार्ता की तथा उनके साथ खेला। उन्होंने स्वयं छोटे-छोटे बच्चों को अपने हाथों में खिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों से मिलकर सुकून मिलता है। बच्चों की मुस्कान देखकर दिल को अच्छा लगता है। उन्होंने राजकीय बाल गृह शिशु की मूल-भूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्लास रूम, बेड रूम, स्नानागार, शौचालय, पाक-शाला आदि का निरीक्षण किया।

Read More »