Wednesday, June 26, 2024
Breaking News

3 बाल श्रमिक खतरनाक प्रक्रिया में काम करते हुए पाए गए

♦ सेवायोजकों के विरुद्ध मौके पर ही नोटिस जारी किया गया
मथुराः जन सामना संवाददाता। शासन तथा एनसीपीसीआर के निर्देश पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना के निर्देशन में सहायक श्रमायुक्त एम.एल.पाल के निर्देश पर कलेक्ट्रेट से औरंगाबाद रोड टाउनशिप पर दिनांक 26/06/2024 को बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 3 बाल श्रमिक खतरनाक प्रक्रिया में काम करते हुए पाए गए। इनके सेवायोजकों के विरुद्ध मौके पर ही नोटिस जारी किया गया। मौके पर बच्चो का वैध आयु प्रमाण पत्र न होने पर आयु निर्धारण हेतु सी.एम.ओ के सामने प्रस्तुत किया गया। आयु निर्धारण के उपरांत उन्हें सुरक्षा व संरक्षा हेतु सी. डबल्यू. सी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Read More »

अलग-अलग स्थानों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट

बिंदकी/फतेहपुरः जन सामना संवाददाता। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कुल ग्यारह लोग घायल हो गए। घायल की अवस्था में सभी लोग थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दिए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जिनमें चार की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के नंदापुर गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से किशन कुमार उम्र 35 वर्ष, सोनम देवी उम्र 29 वर्ष पत्नी किशन कुमार, पुष्पा देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी आदित्य कुमार, उदय भान उम्र 65 तथा मंजू देवी उम्र 35 पत्नी अवध बिहारी घायल हो गए। वहीं इसी मारपीट में दूसरे ओर से पूनम देवी 22 वर्ष, प्रदीप कुशवाहा उम्र 25 वर्ष तथा शिव भजन उम्र 55 वर्ष घायल हो गए।

Read More »

लोकसभा के दूसरी बार स्‍पीकर बने ओम बिरला

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। भाजपा नेता और लोकसभा अध्‍यक्ष रह चुके ओम बिरला आज यानी बुधवार को लगातार दूसरी स्‍पीकर चुने गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ओम बिरला को उनके आसन तक लेकर गए। इसी के साथ बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्‍यक्ष बनने वाले नेता बलराम जाखड़ जीएम बालयोगी और पीए संगमा की सूची में शामिल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव सदन में रखा तो वहां मौजूद सदन के सदस्यों ने उन्हें ध्वनि मत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया है। इसके बाद ओम बिरला को प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी उनके आसन तक लेकर गए।
भाजपा नेता ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले नेता बलराम जाखड़, जीएम बालयोगी और पीए संगमा की सूची में शामिल हो गए। अगर ओम बिरला अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर लेते हैं तो बलराम जाखड़ के बाद ऐसा करने वाले दूसरे नेता होंगे। दूसरी बार कई नेता लोकसभा अध्यक्ष बनें, लेकिन पूरे 5-5 साल के कार्यकाल पूरे नहीं कर पाए। सिर्फ बलराम जाखड़ ने ही साल 1980 से 1985 और 1985 से 1989 तक अपने दोनों कार्यकाल पूरे किए।
लोकसभा चुनाव 2024 में ओम बिरला कोटा की संसदीय सीट से सांसद चुने गए हैं। राजस्थान के कोटा शहर में 4 दिसंबर, 1962 को जन्‍मे ओम बिरला लीक से हटकर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा कोटा के गुमानपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पूरी की और उसके बाद बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम और एम.कॉम पूरी की।। बिरला की शादी अमिता से हुई और उनके दो बेटियां अंजली और आकांक्षा हैं। पत्‍नी अमिता पेशे से सरकारी डॉक्टर हैं। वह छात्र राजनीति से संघ और राजनीति में आए तो अब तक तीन बार विधायक और तीसरी बार सांसद चुने गए। इसी के साथ कई रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए। लोकसभा स्पीकर बनने वाले राजस्थान के पहले सांसद हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज संसद में हाथ मिलाया और साथ मिलकर नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया। राहुल गांधी विपक्ष के नेता का पद संभालने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य हैं।

Read More »

आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। राष्ट्रीय आपातकाल को लगे आज 49 वर्ष पूरे हो गए और अभी भी भाजपा इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। मंगलवार को भाजपा द्वारा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में गिर्राज महाराज कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में आपातकाल के दौरान प्रताड़ना सहने वाले सेनानियों को आमंत्रित कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के मथुरा जनपद प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि विपक्षी दल द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने और उसे बार-बार नुकसान पहुंचाने के लंबे इतिहास में यह सबसे बड़ा उदाहरण है। आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है।

Read More »

मथुरा जं. स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन का किया निरीक्षण

मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम के अंतर्गत, आज बाद दृ मथुरा जं. स्टेशनों के मध्य लगभग 5.60 किलोमीटर नवनिर्मित तीसरी लाइन का संरक्षा परीक्षण पूर्वाेत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारी उपस्थिति रहे। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा सर्वप्रथम मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से बाद दृ मथुरा जं. स्टेशनों के मध्य नव निर्मित अप तीसरी लाइन 5.60 किलोमीटर का संरक्षा से सम्बंधित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया।

Read More »

विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। जिले के अंदर वर्तमान समय में विद्युत आपूर्ति की विकराल समस्या हो गई है, जिसके फलस्वरुप आम जन, किसान, व्यापारी, छात्र आदि वर्ग के सामने संकट पैदा हो गया है। जिला प्रवक्ता महताब आलम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह मौसम धान की रोपाई का है और इस समय ठीक तरीके से विद्युत आपूर्ति न रहने के कारण किसान अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है और धान की नर्सरी सूख रही है। विद्युत आपूर्ति की इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रायबरेली पंकज तिवारी ने आज डीएम हर्षिता माथुर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि रायबरेली जिले में व्याप्त बिजली कटौती की समस्या से आम जनमानस और किसान को अविलम्ब निजात दिलाई जाये। बिजली की ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या दूर की जाये।

Read More »

लोकतंत्र सेनानियों का शॉल उड़ाकर किया सम्मान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन जी.डी. गोइन्का पब्लिक स्कूल में किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र रक्षक, सेनानियों का शॉल एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लोकतंत्र की हत्या, इस मानसिकता के विरुद्ध लोकतंत्र की पुर्नस्थापना के महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी देशभक्तों को नमन करता हूँ। 25 जून 1975 को आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्तामोह में रातो-रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन, आपातकाल थोपा व निर्दयता में विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया। 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर, प्रेस पर ताले जड़ दिए।

Read More »

फिरोजाबाद में तेजी से गिर रहा जलस्तर, वर्षा जल संचयन पर दें ध्यान: सीडीओ

फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने जनपद के जल संरक्षण व भू-जल संवर्द्धन के लिए मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में सभी सम्बन्धित ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कैच द रैन की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण के लिऐ चिंताशील है और इस दिशा में भूजल पर निरर्भता कम करने व भूजल पुर्नभरण हेतु वर्षा जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद के विकास खण्ड फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, नारखी एवं हाथवन्त अतिदोहित श्रेणी में विकास खण्ड अराँव क्रिटिकल व विकास खण्ड एका, जसराना एवं मदनपुर सेमी क्रिटिकल श्रेणी में है। जनपद में पिछले कई वर्षों से भूजल गहराता जा रहा है। उन्होने बताया कि जल संरक्षण हेतु डीएम के निर्देशन में जिले में विगत वर्ष 2022-23 के दौरान जल संरक्षण व भूजल संवर्धन के लिए 521 तालाबों का मनरेगा योजना के तहत जीर्णोद्वार, 224 तालाबों को मनरेगा योजना के माध्यम से अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया।

Read More »

नगर निगम बोर्ड की बैठक में सदन की गरिमा हुई तार-तार, आपस में भिड़े पार्षद

फिरोजाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक जीवाराम हॉल में महापौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में सदन की गरिमा तार-तार हुईं। संविधान हाथ में लेकर पार्षदों ने हंगामा किया। इस हंगामे में महिला पार्षद भी पीछे नहीं रही। सदन में हंगामा करने वाले पार्षदों के खिलाफ बोर्ड अधिकारी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक जीवाराम हॉल में 11 बजे शुरू हुई। सत्ता एवं विपक्ष के अधिकांश पार्षद सदन में मौजूद रहे। सदन की बैठक की शुरूआत में ही एजेंडा में शामिल अधिकांश प्रस्तावों को बोर्ड ने सहमति व्यक्त करते हुए पास करा दिए। लेकिन इसके बाद जैसे ही सत्ता व विपक्षी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के बारे में बोलना शुरू किया।

Read More »

100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक हॉस्पिटल का निर्माण का हुआ भूमि पूजन

फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल के निर्माण का विधायक मनीष असीजा ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुऐ विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवा का विस्तार केंद्र एवं उत्तर प्रदेश भाजपा की डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में सोमवार को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया हैं। 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट खोलने के लिए 44.50 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को प्रस्ताव दिया था।

Read More »