Wednesday, June 12, 2024
Breaking News

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

सिकंदराराऊ। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर पहलवान परिसर नयागंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ जश्न मनाया गया। भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एवं आतिशबाजी चलाकर आपस में सभी को और पूरे देश को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मण्डल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा प्रदान करेगा। जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, मुकुल गुप्ता मण्डल अध्यक्ष, सूरज वार्ष्णेय मण्डल उपाध्यक्ष, प्रवीण वार्ष्णेय मण्डल उपाध्यक्ष, मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, ब्रजमोहन गुप्ता, संजीव महाजन, गिरीश मोहन गुप्ता, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, आरती त्रिवेदी

Read More »

जन सुनवाई के दौरान किया शिकायतों का निस्तारण

चन्दौली। प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें पारिवारिक सम्बंधी विवाद 08, भूमि विवाद सम्बंधी 08, साइबर सम्बंधी 07 एवं अन्य 24 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Read More »

बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला की सार्थकता को बालिकाओं ने मंच पर किया प्रदर्शित

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। “सपनों की उड़ान” के नारे के साथ, दृढ़ इच्छाशक्ति लेकर एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला में आसपास के गांवों की जिन बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, प्रशिक्षण के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में इन बालिकाओं ने अपनी कलात्मक क्षमता तथा कौशल के सभी आयामों को प्रदर्शित करके कार्यशाला की सार्थकता और अपने संकल्प की सिद्धि का सशक्त प्रदर्शन किया।
बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला का सत्र 2024 समाप्त होने पर बालिकाओं की प्रतिभा और मेधा का आंकलन करने के लिए एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभाग कर रही बालिकाओं ने विभिन्न विषयों को लेकर प्रदर्शित नृत्य-नाटिका का मंचन, योग पर आधारित शक्ति प्रदर्शन तथा अन्य समसामयिक विषयों पर आयोजित गीत व नृत्य के कार्यक्रमों ने संपूर्ण जनमानस को भाव-विभोर कर दिया। थोड़ी देर के लिए ऐसा लगा कि जैसे ये गांव की सिर्फ नन्हीं बालिकाएं ही नहीं रहीं बल्कि ये सभी क्षेत्रों में पारंगत ऐसी बालिकाएं बन चुकी हैं, जो किसी भी क्षेत्र में अपने घर, समाज व देश का नाम रौशन करने में सक्षम हैं।

Read More »

ब्लॉक कार्यालय परिसर में नि:शुल्क प्याऊ की शुरुआत

ऊंचाहार, रायबरेली। आज ब्लॉक कार्यालय परिसर ऊंचाहार में निरूशुल्क प्याऊ की शुरुआत की गई। नगर पंचायत प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल उर्फ टिल्लू भैया ने बताया कि नगर की चेयरपर्सन ममता जायसवाल की प्रेरणा एवं मदन मोहन मालवीय मिशन संस्था के प्रयास से नगर के ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। अब ब्लॉक परिसर में आने वाले तमाम लोगों को पीने हेतु शीतल जल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जल पिलाना एक पुनीत कार्य है और ऐसे सामाजिक हित के कार्यों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर ब्लॉक परिसर के कर्मचारी, मदन मोहन मालवीय मिशन के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

तीसरी बार पीएम बने मोदी, जे पी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान सरकार में शामिल

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है। नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) और अन्य सहयोगी दलों सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई सांसदों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं।
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में लौट आए हैं, जिन्होंने आज तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्री पद का शपथ लिया। पीएम मोदी के साथ आज इकहत्तर मंत्रियों ने शपथ ली। श्री नड्डा 2014 से 2019 तक 2020 में, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह की जगह भाजपा प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। सितंबर 2022 में, पार्टी के शीर्ष पद पर श्री नड्डा का कार्यकाल इस महीने समाप्त होने वाला है।

Read More »

सकारात्मक प्रयासों से आगरा मण्डल की आय में निरंतर बढ़ोत्तरी

मथुरा। आगरा मंडल यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएँ उपलब्ध करने के साथ राजस्व अर्जन में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा हैं। परिवहन के क्षेत्र में अच्छी सेवाएँ उपलब्ध कराने और सकारात्मक प्रयासों से आगरा मण्डल की आय में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है।
मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा, तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आगरा, अमित आनन्द के नेतृत्व में यात्रियों को उच्च दर्जे की सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा मण्डल आय में मई 2024 में निरंतर टिकट जाँच अभियानों से आय अर्जन में वृद्धि हुयी है।
आगरा मंडल ने मई 2024 में यात्रियों के परिवहन से राजस्व में उपलब्धि हासिल करते हुये कुल 54.55 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जो कि गत मई में अर्जित कुल आय 52.92 करोड़ रुपये से 3.08 फीसदी अधिक है। आगरा मंडल में 27.61 लाख यात्रियों के परिवहन से कुल 54.55 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गयी है जो कि गत मई में 26.87 लाख यात्रियों के परिवहन से अर्जित आय 52.92 करोड़ रुपये से 3.08 फीसदी अधिक है। मण्डल द्वारा मई 2024 में गत मई की तुलना में 2.75 फीसदी अधिक यात्रियों ने यात्रा की।

Read More »

शहर कांग्रेस ने की लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा

मथुरा। शहर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक होली गेट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने की। समीक्षा बैठक में इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा कि मैं सभी जमीनी इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर जो काम किया है आज उसका ही परिणाम रहा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को चुनौती पेश की। बहुत ही जल्द मथुरा जनपद की पांचो विधानसभा में एक धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश अब विधानसभा चुनाव तक ऐसा ही बनाये रखना होगा। संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ गांधी पार्क से निकाली गई। शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों के अलावा पाल, बघेल व धनगर समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जनकल्याण समिति की भव्य शोभायात्रा गांधी पार्क से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, पथवारी माता मंदिर, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी होते हुए दखल स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला,, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल जीवन पर आधारित झांकिया रही। वहीं ऊट, घोड़े, काली अखाड़े के अलावा एक दर्जन झांकिया रही।

Read More »

प्रधानमंत्री की शपथ पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई, हुई आतिशबाजी

फिरोजाबाद। भाजपा एनडीए के नेतृत्व में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपाईयों ने जैन मंदिर पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार कर भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद आदि के गगनभेदी नारे लगाए।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश भारद्वाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के हर पहलुओं पर काम कर रहे है। सबका साथ सबका विकास के साथ निरन्तर तीसरी बार देश में सरकार बन रही है। निकुंज शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अपने नेतृत्व में भारत ही नहीं, अपितुु विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित किया है। जनहित योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को सीधे-सीधे लाभ देने का काम किया है।

Read More »

वृंदावन में सीवर में उतरे तीन मजदूरों की मौत

मथुरा। वृंदावन में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सीवर में उतरे तीन मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। घटना के बाद जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय मौके पर पहुंच गये। आलाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि मौके से भरी दुर्गंध आ रही है, गैस होने से इनकार नहीं किया जा सकता। दूसरा कारण करंट फैलने से मौत होने का भी माना जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के सामने स्थित बीकानेर बाला शोरूम में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने की खबर प्रकाश में आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Read More »