Monday, September 30, 2024
Breaking News

योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – प्रभात साहू

महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी ने किया योग। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के साथ सभासदगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे। प्रभात साहू ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर करे योग। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में प्रभात साहू के साथ अन्य लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योगासन की विभिन्न मुद्राओं के जरिये स्वस्थ और निरोगी रहने का व आरोग्य जीवन मूल मंत्र व आरोग्य स्वास्थ्य के टिप्स व संदेश दिये गये।

Read More »

एनटीपीसी में विशेष योग शिविर के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम श्वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योगश् को ध्यान में रखते हुए योग ट्रेनर मनीष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार व प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा मनीषा समैयार ने शिविर में सभी कर्मचारियों व उनके परिवारजनों का नेतृत्व किया।
योगाभ्यास के बाद श्री समैयार ने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ना केवल शरीर निरोगी होता है बल्कि मन शांत और विचार शुद्ध होते हैं।

Read More »

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई योगीराज की नगरी

मथुरा । विश्व योग दिवस पर योगीराज की नगरी योगमय हो गई। मठ, मंदिर, यमुना के तट से लेकर खेल के मैदान तक सब योग के रंग में रंगे नजर आये। सभी तहसील, ब्लाक, नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, पार्क, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, घाट, मन्दिर प्रांगण आदि स्थानों पर योग हुआ। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भव्यता से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे, विधायक सदर श्रीकान्त शर्मा, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, नगर आयुक्त अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय जैन तथा ध्रुव खादिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे सहित जनपद के अधिकारियों के अलावा छात्र छात्राएं, स्वयंसेवी संगठनों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भागीदारी लेकर योग किया। विश्राम घाट सहित समस्त 25 घाटों पर योग के कार्यक्रम हुए। जवाहर बाग, देवरहा बाबा घाट, केशी घाट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भगत सिंह पार्क, गांधी पार्क में भी योग हुआ। गोवर्धन के श्रीनाथ जी मंदिर, गीता आश्रम रमण रेती, कीर्ति मंदिर बरसाना, सिद्ध विनायक कॉलेज तथा श्री बाबूलाल महाविद्यालय।

Read More »

पंचर खडी कार में जा घुसी तेज रफ्तार दूसरी कार, दो की मौत

मथुरा। बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। मृतक और घायलों की पहचान कर ली गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी थी। हादसा महावन क्षेत्र में माइल स्टोन संख्या 118 पर खेडिया गांव के समीप सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। आगरा से नोएडा जा रही कार पंक्चर हो गई थी। कार सवार लोग उतरकर बाहर खड़े हो गए और चालक टायर बदलने लगा। हाईवे पर पीछे की तरफ से आई एक तेज रफ्तार इग्निस कार ने किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए पंचार खडी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कालका, दिल्ली निवासी 70 वर्षीय योगेंद्र और श्रीनिवासपुरी दिल्ली निवासी 30 वर्षीय पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More »

सड़क पर ट्रैफिक नहीं, भ्रष्टाचार का बोझ छीन रहा लोगों की जिंदगी

मथुरा। सड़क पर चलना, सरहद पर लड़ने से कम जोखिम भरा नहीं रह गया है। यही वजह है कि जब कोई युवक वाहन लेकर सड़क पर निकलता है तो उसकी मां को उतनी ही चिंता रहती जितनी कि युद्ध के समय सरहद पर पड़ रहे जवान की मां चिंतत होती है।
सड़क खून से लाल हो रही हैं। जिम्मेदार भ्रष्ट सरकारी महकमों ने सड़क पर मरना हमारी नियति बना दिया है। जिन अधिकारियों पर कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है वही कानून की धज्जियां उड़ाते रहे हैं। जिम्मेदार महकमों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। एआरटीओ मथुरा ने वर्षों से उन दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया है जिनका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। मोटरसाइकिल पर ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। मोटरसाइकिल पर ही दूध और खोवा की कैंन ढोई जा रही हैं।

Read More »

जिम से नहीं, योग से पूरी जिंदगी रह सकते हैं निरोगः किशन सिंह

मथुरा। केएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर घर हर आंगन योग के रूप में मनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन किशन चौधरी ने इस दौरान केएम मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को योग के फायदे एवं उन्हें अपने माता-पिता के सपनों को साकार, उनकी आज्ञा परत्मामा स्वरूप मानने का ज्ञान देते हुए योग दिवस की शुभकामनाएं दी तथा रोजाना योग के लिए कुछ समय निकालने का सुझाव दिया। इस दौरान हर घर आंगन योग कार्यक्रम के समापन अवसर पर योग गुरु बीएस गोस्वामी का सम्मान केएम चेयरमैन किशन चौधरी एवं आरएसएस के विभाग प्रचारक अरुण ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम मेडिकल एंड हास्पिटल के चेयरमैन किशन चौधरी ने भी सभी के साथ योगाभ्यास किया।

Read More »

रचनाकारों ने कविताओं की प्रस्तुति देकर बांधा समा

मथुरा। गोवर्धन में लोकतंत्र सेनानी एवं ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार देवकी नंदन कुम्हेरिया की तीसरी पुण्यतिथि पर ब्रज साहित्य परिषद न्याय के संयोजक राधा-कृष्ण कुम्हेरिया की अध्यक्षता में पररामायणी आश्रम निकट साक्षी गोपाल मन्दिर बड़ा बाजार गोवर्धन में काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये कई बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, विभिन्न भाषाओं के जाने माने कवियों और कला, संस्कृति प्रेमियों ने भाग लिया। रचनाकारों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर देश भक्ति और वीर रस की कविताओं की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। ब्रजभाषा काव्य रचना में हास्य व्यंग्य के स्थापित रचनाकार लोकतंत्र सेनानी देवकी नंदन कुम्हेरिया के जीवन शैली पर प्रकाश डाला। चित्र छवि पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Read More »

21 हजार लोगों ने सामूहिक योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत स्थित जनता वैदिक कालेज के खेल मैदान में आज 9 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 हजार लोगों ने योगाभ्यास कर जनपद में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद के सभी विभागों के समन्वय से आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आम जनमानस ने शामिल होकर कीर्तिमान बनाया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी, सह मुख्य अतिथि केपी मलिक व जम्मू कश्मीर सरकार में रहे पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र राणा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी एम एल व्यास द्वारा सामूहिक रूप से योग किया गया।

Read More »

ट्रकों की ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिये अभियान 1 से 15 जुलाई तक

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम के कार्यों की समीक्षा तथा परिवहन विभाग में ट्रकों की ओवरलोडिंग की रोकथाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि दिनांक 01 जुलाई, 2023 से 15 जुलाई, 2023 तक ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया जाये। ओवरलोडिंग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। मानसून के पूर्व मुख्यतः खनन क्षेत्र के जनपदों में गठित टास्क फोर्स को पूर्णतः क्रियाशील कराते हुए निरंतर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाए।
उन्होंने टोल प्लाजा से ओवरलोडेड वाहन गुजरने पर उनका चालान कराने का सुझाव दिया। 4-5 बार से ज्यादा चालान होने पर उनका पंजीकरण निरस्त किया जाए।

Read More »

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ मनाया गया योग दिवस

ख्लेरिहट। ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में जैंतिया इस्टर्न कॉलेज के हॉल में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षण के साथ ही नशा मुक्त भारत के संकल्प को भी दोहराया गया।
कॉलेज के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉ अवधेश कुमार अवध एवं दो अन्य विशिष्ट अतिथि के साथ शिक्षक गण एवं सैकड़ों बच्चों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ अवध ने योग द्वारा चित्त वृत्ति निरोध पर बल देने का आह्वान किया और इसे अनुशासन से जोड़ते हुए बताया कि हर हाल में तन और मन को स्वस्थ रखें। हमें खुद स्वस्थ रहने और दूसरों को स्वस्थ रखने का प्रयास करना है। इससे नशा की समस्या स्वयं समाप्त हो जाएगी।

Read More »