Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ मनाया गया योग दिवस

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ मनाया गया योग दिवस

ख्लेरिहट। ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में जैंतिया इस्टर्न कॉलेज के हॉल में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षण के साथ ही नशा मुक्त भारत के संकल्प को भी दोहराया गया।
कॉलेज के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉ अवधेश कुमार अवध एवं दो अन्य विशिष्ट अतिथि के साथ शिक्षक गण एवं सैकड़ों बच्चों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ अवध ने योग द्वारा चित्त वृत्ति निरोध पर बल देने का आह्वान किया और इसे अनुशासन से जोड़ते हुए बताया कि हर हाल में तन और मन को स्वस्थ रखें। हमें खुद स्वस्थ रहने और दूसरों को स्वस्थ रखने का प्रयास करना है। इससे नशा की समस्या स्वयं समाप्त हो जाएगी। योग जनक महर्षि पतंजलि को याद करते हुए भारत की दूरदर्शिता पर भी प्रकाश डाला गया। बच्चों ने विविध योगों का सामूहिक प्रदर्शन भी किया।