Saturday, March 7, 2026
Breaking News

यूपी में स्कूल विलय नीति का विरोध

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में स्कूल विलय नीति के विरोध में फिरोजाबाद के सैकड़ों शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एकत्रित शिक्षकों ने इस नीति को शिक्षा विरोधी और जनविरोधी बताया।
जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेवमणि ने कहा कि पेयरिंग के नाम पर विद्यालयों का एकीकरण किया जा रहा है। इससे प्रदेश में हजारों विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद समाप्त हो गए हैं। कई शिक्षकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभिभावक बेटियों को गांव से बाहर पढ़ने नहीं भेजेंगे।

Read More »

कांग्रेस के डीएनए में देश ओर समाज की सेवा कूट-कूट कर भरी है-सीपी राय

फिरोजाबाद। नगर के जैन मंदिर कम्युनिटी हाल में कांग्रेस के संगठन सृजन द्वारा बनाए गए जिला व महानगर के पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सीपी राय ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सीपी राय ने कहा कांग्रेस सभी धर्मों और जातियों के आधार पर भेदभाव नहीं करती। कांग्रेस के डीएनए में देश ओर समाज की सेवा कूट कूट कर भरी है। कांग्रेस देश हित में हमेशा कार्य करती हैं, इसलिए कांग्रेस के नेता दुश्मनों के निशाने पर रहते हैं। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के संघर्ष में अनेकों बलिदान दिए। राष्ट्रपिता जो एक सच्चे राम भक्त थे, उनको भी राम के प्रति आदर न रखने वाले गोडसे ने शहीद कर दिया।

Read More »

अपात्रों के राशन कार्ड होंगे निरस्त, केवाईसी शीघ्र पूर्ण होगी

फिरोजाबाद। जनपद में अपात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। सभी लाभार्थियों की केवाईसी शत प्रतिशत होनी चाहिए। राशन का वितरण पात्र कार्ड धारकों को ही देने के निर्देश पूर्ति निरीक्षकों और राशन दुकानदारों को दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पूर्ति निरीक्षकों एवं राशन दुकानदारों की बैठक में खाद्य आयुक्त भूपेंद्र यश चैधरी ने पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया कि सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी अवश्य कराऐं, जिससे उन्हें निर्बाद्ध रूप से राशन की प्राप्ति हो सके। किसी भी अपात्र व्यक्ति का राशन कार्ड न बनाए। कोटेदारों से  वार्ता कर उनकी शिकायतें सुनी। कोटेदारों ने कहा कि उनके पास राशन समय से नहीं पहुंचता है। आयुक्त  ने समस्त पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया कि उन गांवों को चिन्हित करें जहां राशन समय से नहीं पहुंचता है।

Read More »

मथुरा में है सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन, फिर भी यहां क्यों नहीं रुकती सभी ट्रेनें?

मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन को भारत के सबसे बड़े रेलवे जंक्शनों में गिना जाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह स्टेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा का मुख्य द्वार है। यहां साल भर लाखों श्रद्धालु दर्शन और परिक्रमा के लिए आते हैं। इसके बावजूद, यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब मथुरा देश का इतना बड़ा और प्रमुख रेलवे जंक्शन है, तो फिर सभी ट्रेनें यहां रुकती क्यों नहीं?मथुरा जंक्शन से कुल 6 रेलमार्ग निकलते हैं, और यहां 13 प्लेटफॉर्म हैं। यह आगरा मंडल के अंतर्गत आता है और देश के लगभग हर कोने के लिए ट्रेनें यहां से उपलब्ध होती हैं। इसके बावजूद कई सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनें, विशेषकर राजधानी, दूरंतो, वंदे भारत जैसी तेज गति की गाड़ियाँ मथुरा में रुकती नहीं हैं।

Read More »

8 जुलाई को पठानकोट कैंट से दक्षिण भारत की पुण्ययात्रा पर रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

मथुरा। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत गौरव ट्रेन 8 जुलाई को पठानकोट कैंट स्टेशन से दक्षिण भारत की 13 दिवसीय पुण्ययात्रा पर रवाना होगी। यह विशेष धार्मिक रेलयात्रा श्रद्धालुओं को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक साथ आध्यात्मिक अनुभव, सुविधाएं और किफायती यात्रा का अवसर प्रदान करना है। ट्रेन के प्रमुख बोर्डिंग स्टेशनों में जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा कैंट और ग्वालियर शामिल हैं। यह यात्रा 12 रात और 13 दिनों की होगी, जिसकी वापसी 9 अगस्त को निर्धारित है।

Read More »

बचपन को अख़बारों में जगह क्यों नहीं?

रविवार की सुबह बेटे प्रज्ञान को गोद में लेकर अख़बार से कोई रोचक बाल-कहानी पढ़ाने की इच्छा अधूरी रह गई। किसी भी प्रमुख अख़बार में बच्चों के लिए एक भी रचना नहीं थी। समाज बच्चों को पढ़ने के लिए कहता है, पर उन्हें पढ़ने को क्या देता है? यह संपादकीय हमारे समाचार पत्रों की बच्चों के प्रति उपेक्षा पर गहरी चोट करता है और मांग करता है कि समाचार पत्रों में बच्चों के लिए नियमित स्थान आरक्षित हो — ताकि बचपन शब्दों से जुड़े, संवेदना से सींचा जाए और विचारों से पल्लवित हो।
-प्रियंका सौरभ

रविवार की सुबह थी। मन हुआ कि बेटा प्रज्ञान गोद में आए और हम दोनों मिलकर अख़बार में से कोई रोचक कहानी पढ़ें — ताकि आधुनिक स्क्रीन युग में भी शब्दों की मिठास उसे मिल सके। परंतु खेदजनक आश्चर्य हुआ कि प्रतिष्ठित अख़बारों में बच्चों के लिए एक भी कहानी, चित्रकथा, या बाल संवाद उपलब्ध नहीं था। इस पीड़ा से उपजा यह सवाल एक सामूहिक चिंतन की मांग करता है —“जब हम अपने अख़बारों में बच्चों के लिए छापते ही कुछ नहीं, तो हम उनसे पढ़ने की उम्मीद किस अधिकार से करते हैं?”

Read More »

जस्टिस चंद्रचूड़ ने बताया कि घर खाली नहीं करने की मार्मिक वजहें

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। एक साल पहले, भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने न्यायालय में अपनी तीखी टिप्पणियों और तीखे फैसलों के लिए सुर्खियां बटोरीं। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड पर उनका फैसला देश-दुनिया में चर्चा का कारण बना था। कल, वे तब चर्चा में आए जब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से आग्रह किया कि नवंबर में सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ जल्द से जल्द मुख्य न्यायाधीश का आधिकारिक आवास खाली कर दें। इसके तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपनी बेटियों के लिए उपयुक्त आवास खोजने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की, जिनकी विशेष ज़रूरतें हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वे अपनी सार्वजनिक ज़िम्मेदारियों से अवगत हैं और उनका सरकारी आवास पर कब्ज़ा करने का कोई इरादा नहीं है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए अपनी बेटियों प्रियंका और माही के बारे में विशेष बातचीत की है, जिनका वे पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैसे इन बेटियों ने उन्हें और उनकी पत्नी कल्पना दास को खुशियाँ दी हैं और कैसे उनकी स्थिति को चौबीसों घंटे ध्यान देने और उनकी सुविधा के अनुसार घर की ज़रूरत है। उनकी दोनों बेटियां विशेष श्रेणी की हैं।

Read More »

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हाथरस। “एक पेड़ माँ के नाम” महाभियान के अंतर्गत सोमवार को हाथरस में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में वाटर वर्क्स परिसर में सैकड़ों पौधे रोपे गए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही निःस्वार्थ प्रेम की प्रतीक हैं। मां जहां जीवन भर स्नेह देती है, वहीं वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसी पवित्र भावना को आत्मसात करते हुए “वृक्षारोपण जन आंदोलन – 2025” के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष ने जलकल विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनीं।

Read More »

इसरो का अपना स्पेस स्टेशन बनाने और अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य: डॉ० वी० नारायणन

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज योजना भवन में इसरो, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार एवं रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेण्टर, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत 2047 के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग विषयक’ पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इसरो के चेयरमैन एवं अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार में सचिव डॉ० वी० नारायणन ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि टेक्नोलॉजी का प्रभाव हम लोगों के जीवन तथा देश व प्रदेश के विकास में पड़ता है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इसरो का योगदान अहम है। इसरो पूरी दुनिया में सबसे सस्ते और विश्वसनीय सैटेलाइट लॉन्च के लिए जाना जाता है। यह वैज्ञानिकों की क्षमता और हमारे कार्य करने के तरीके को दर्शाता है।

Read More »

पालिकाध्यक्ष ने किया गोशाला निर्माण का निरीक्षण

शिकोहाबाद। राही गोशाला को समाप्त किये जाने के बाद अब पालिका नौशहरा के समीप स्थाई गोशाला का निर्माण करा रही है। जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार को पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर गोशाला निर्माण कार्य को देखा। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था से गोशाला का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
राही गोशाला को हटाने के बाद उसमें रह रहे गोवंश को प्रशासन द्वारा जनपद में स्थित अन्य गोशालाओं में भेज दिया। इसका कारण था कि नगर में और कोई गोशाला नहीं थी। जिलाधिकारी ने पालिका को निर्देश दिये कि नगर में एक गोशाला का निर्माण कराया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए पालिका ने नौशहरा के समीप कांशीराम कॉलोनी के पास जमीन चिंहित कर उस पर गोशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिसका सोमवार को पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

Read More »