Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 8 जुलाई को पठानकोट कैंट से दक्षिण भारत की पुण्ययात्रा पर रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

8 जुलाई को पठानकोट कैंट से दक्षिण भारत की पुण्ययात्रा पर रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

मथुरा। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत गौरव ट्रेन 8 जुलाई को पठानकोट कैंट स्टेशन से दक्षिण भारत की 13 दिवसीय पुण्ययात्रा पर रवाना होगी। यह विशेष धार्मिक रेलयात्रा श्रद्धालुओं को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक साथ आध्यात्मिक अनुभव, सुविधाएं और किफायती यात्रा का अवसर प्रदान करना है। ट्रेन के प्रमुख बोर्डिंग स्टेशनों में जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा कैंट और ग्वालियर शामिल हैं। यह यात्रा 12 रात और 13 दिनों की होगी, जिसकी वापसी 9 अगस्त को निर्धारित है।

यात्रा श्रेणियां व किराया:

  • स्लीपर क्लास: ₹30,135 प्रति व्यक्ति (640 सीटें)
  • 3AC स्टैंडर्ड: ₹43,370 प्रति व्यक्ति (70 सीटें)
  • 2AC कम्फर्ट: ₹57,470 प्रति व्यक्ति (50 सीटें)
    (सभी दरों में जीएसटी शामिल है)

इस यात्रा पैकेज में ट्रेन टिकट के अलावा दैनिक भोजन, आरामदायक आवास, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एसी/नॉन-एसी बसें, टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से भारतीय रेलवे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। श्रद्धालुओं को यह यात्रा न केवल दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों का दर्शन कराएगी, बल्कि यह एक सुखद, सुरक्षित और भावपूर्ण अनुभव भी प्रदान करेगी।