Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सभी वर्गो को आगे बढ़ने के लिए जीवन पर्यन्त जीवन भर संघर्ष किया: बीडीओ

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सभी वर्गो को आगे बढ़ने के लिए जीवन पर्यन्त जीवन भर संघर्ष किया: बीडीओ

2017.07.28. 3 ssp dio knpdकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी कार्यक्रम संदलपुर में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। खंड विकास अधिकारी संदलपुर संदीप कुमार व खंड शिक्षाधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहा कि शिक्षा उन्नति से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है इसके अलावा महापुरूषों के आदर्शो को भी जनजन में पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय को महान चिन्तक बताते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष सबका साथ सबका विकास को तरजीह देते थे उन्हीं के मूल मन्त्रों पर प्रदेश सरकार भी सबका साथ सबका विकास को लेकर प्रदेष का चैमुखी विकास कर रही है। उन्होंने राष्ट्र धर्म पांचजन्य, स्वदेश तरूण भारत जैसे समाचार पत्रों का प्रकाशन भी किया। देश के कामकाज के लिए अपनी भाशा का व्यवहारिक रूप से आवश्यक माना है उसको राष्ट्रस्वाभिमान से जोड़ा।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पाठ पर कटपुतली के माध्यम से जागरूकता सम्बोधन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना प्रदर्शनी को जहां लोगों ने सराहा वहीं वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृशि विभाग, कौशल विकास, मत्स्य विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम विभाग की प्रदर्शनी को भी लोगों ने देखा। निबंध प्रतियोगिता का विशय पं. दीनदयाल का जीवन परिचय, विचार तथा वर्तमान में प्रासंगिता में से कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय के छात्र शिवम दीक्षित प्रथम, सृश्टि कुशवाहा द्वितीय सरस्वती शारदा विद्या मंदिर, नौसीन बेगम तृतीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिन्हें बीडीओ सहित उपस्थितजनों ने प्रशस्ति पत्र आदि देकर उत्साह वर्धन किया। स्वच्छतामित्र नवीन कुमार दीक्षित ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से क्या नुकसान है पर विस्तार से प्रकाश डाला इस मौके पर बादशाह सिंह, नरेन्द्र यादव, रामलखन कटियार, अवधेश बाजपेयी, अनूप दीक्षित ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रामनरेश यादव, जलीस अहम, सीपू भदौरिया, मीनू दुबे, राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार रामजी शास्त्री ने भी लोकगीतों से समा बांधा व मम्मी व परिजनों के लिए सबका साथ सबका विकास पुस्तक लेकर दो बच्चे देर तक कार्यक्रम में रहे।