Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने नगर में किया जनसंपर्क

भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने नगर में किया जनसंपर्क

महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज में अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है। सरला साहू भाजपा से प्रत्याशी हैं, तीन बार से लगातार अध्यक्ष हैं, चौथी बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही है और अपने बीते कार्यकाल में किए गए कार्यों को जनता को गिन गिन कर बता रही हैं। भाजपा प्रत्याशी नगर में लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तरह से एकजुट होकर जनता के बीच में जाकर अपनी बात कह रहे है और सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। तीन पंचवर्षीय से सरला साहू ने चेयरमैन की कुर्सी संभाल रखी है। सरला साहू व प्रभात साहू की लोकप्रियता भी लोगों के दिलों को जीतती दिख रही है, अब आगे का परिणाम क्या होगा यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि अन्य प्रत्याशी भी जनता के बीच लगातार संघर्ष कर रहे हैं, नुक्कड़ सभा कर रहे हैं।