Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा-अतुल प्रताप सिंह

किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा-अतुल प्रताप सिंह

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा एक व्यापारी विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन शिवम होटल में किया गया। जिसमें हाजीपुरा बाजार कमेटी का गठन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक का व्यापारियों द्वारा चॉदी मुकुट पहनाकर एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जीएसटी छापेमारी से व्यापारी भयभीत न हो, कुछ चिन्हित व्यापारियों के यहाँ जीएसटी सर्वे छापे की जांच हो रही है। किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। लकी वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल संघर्ष के बल पर अपनी शक्ति को बढ़ा रहा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्या के लिए हर समय खड़ा है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने हाजीपुरा बाजार कमेटी का गठन करते हुए अनीश खान को अध्यक्ष, मुफीद खान महामंत्री, मोहम्मद अफजाल कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल अपनी 50 वी स्वर्ण जयंती बना रहा है। कार्यक्रम संचालन महानगर महामंत्री रामबाबू झा ने किया। इस दौरान मदन लाल वर्मा प्रांतीय मंत्री, पवन दीक्षित पूर्व पार्षद, लकी वर्मा, नरेंद्र शर्मा एसएचओ उत्तर, कमलेश कुमार सिंह एसएचओ रसूलपुर के अलावा रामशंकर यादव दादा, भानु उपाध्याय, पंकज यादव, अर्जेश उपाध्याय, अंकुर अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, राकेश यादव, ओमप्रकाश राठौर, मनोज कटारिया, राकेश बाबू शर्मा, गोपाल शर्मा, विवेक कौशल, मुकेश शर्मा, सुनील तोमर, राकेश गुप्ता, राजपाल यादव, मुन्नालाल गोला, अरविंद शर्मा, सोनवीर सिंह, शांति स्वरूप, बब्बू बाजपेयी, राहुल गुप्ता, अनिल गुप्ता अमीना, विष्णु गुप्ता, कृष्णा पंडित बिट्टू, अजय शिवहरे, शिवकुमार अग्रवाल, मुन्नालाल गोल, प्रमोद झा, गौरव तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।