Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » असेंट स्कूल में नशे के खिलाफ अभियान

असेंट स्कूल में नशे के खिलाफ अभियान

2017.08.12. 05 ssp news acentकानपुर, जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित असेंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए चल रहे महा अभियान के तहत समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन जागरूकता हेतु तंबाकू हटाओ स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाओ महा शपथ के सफल आयोजन के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने निबंध लेखन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पालीथीन का प्रयोग बंद करें। जंक फूड तंबाकू आदि पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक संदीप वर्मा निदेशक मुकेश कुमार माथुर प्रधानाचार्य दीपक कुमार निगम उप प्रधानाचार्य पूजा तिवारी ने बच्चों का मार्गदर्शन किय। प्रतियोगिता का संचालन नवीन प्रजापति सोनी पचांग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पीटीआई भूपेंद्र सचान नृपेंद्र सचान मनीष बघेल व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।