Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण

रायबरेली। 77वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरान्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है, जिसके कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। वर्तमान समय कानून व्यवस्था को बनाए रखने सहित अन्य चुनौतियों का सामना जिस तन्मयता व निष्ठा से आप सबने मिलकर किया और कर रहे हैं उसकी प्रंशसा हर तरफ हो रही है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया तथा सभी को बधाई दी। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि “ऐसा नहीं है कि जो पुरस्कृत नहीं किये जा सके वो अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। हम सब मिलकर एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं और उसका परिणाम भी सबके सामने स्पष्ट रूप से दिख रहा है।”रिजर्व पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में 500 जवान के साथ ही डायल-112, यातायात शाखा, फॉरेंसिक यूनिट, पुलिस लाइन की शाखाएं और क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी यातायात आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नवीन कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए 77वें स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी।