Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आईएएस आलोक सिंह बने कानपुर देहात के जिलाधिकारी

आईएएस आलोक सिंह बने कानपुर देहात के जिलाधिकारी

लखनऊ/कानपुर देहात। यूपी में देर रात 12 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र (IAS 2012) डीएम बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है। महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) वीसी गोरखपुर विकास प्राधिकरण को डीएम संतकबीर नगर बनाया गया है। दिव्या मित्तल (IAS 2013) डीएम मिर्जापुर को डीएम बस्ती बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) डीएम रामपुर को डीएम बिजनौर बनाया गया है। प्रियंका निरंजन (IAS 2013) डीएम बस्ती को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है। अंकित अग्रवाल (IAS 2012) डीएम एटा को डीएम रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है। प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) सीईओ बिड़ा को डीएम एटा बनाया गया है। वहीं, अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर डीएम बनाकर भेजा गया है। आईएएस आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की डीएम को विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स की एमडी बनाई गई हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पहले शुक्रवार सुबह तीन सीनियर आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया। एसीएस पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया। हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर होंगे। सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया। वहीं नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया।