Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उप मुख्यमंत्री ने किया विशेष शाखा अभिसूचना परियोजना का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने किया विशेष शाखा अभिसूचना परियोजना का निरीक्षण

बागपत। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने निर्माणधीन परियोजना विशेष शाखा अभिसूचना विभाग के पुलिस लाइन परिसर में श्रेणी ए के दो एवं टाइप बी श्रेणी के चार आवासों का निरीक्षण किया। यह परियोजना 3 करोड़ 85 हजार की है जिसे प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इसमें कार्य फिनिशिंग की ओर चल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कहा कार्यदाई संस्था मनोयोग से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रयास किया जाये कि परियोजना समय अंतर्गत विभाग को हैंड ओवर हो जाए। डिप्टी सीएम ने परियोजना परिसर में मौलश्री का पौधा भी रोपा। उन्होंने सभी को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया। उनके साथ वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक ने अशोक का, सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने मौलश्री का, विधायक योगेश धामा ने वॉटलपाम व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अशोक का पौधा लगाकर जनपदवासियों को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा पौधे हमें जीवन देते हैं। पौधे हमें शुद्ध वायु देते हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आदि पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-विश्व बंधु शास्त्री

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक