Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आर.के. कॉलेज ऑफ में छात्र-छात्राओं को दी विधिक सेवा की जानकारी

आर.के. कॉलेज ऑफ में छात्र-छात्राओं को दी विधिक सेवा की जानकारी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्राधिकरण सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा विधिक सेवा दिवस का आयोजन आर.के. कॉलेज ऑफ लॉ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार ने की।
इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरूआज पहली बार 1995 में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गाे को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी। इस दिन को विधिक सेवा के तहत प्राधिकरण अधिनियम और वादिकारियों के अधिकार को विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराने के लिए मनाया जाता है। इस का मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गाे के लिए निःशुल्क, प्रवीण और कानूनी सेवाओं की पेशकश करना है। यह कमजोर वर्गाे के लोगों को मुफ्त सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास भी करता है। इस दौरान प्रवक्ता रीमा तोमर, पारूल जैन, अपूर्व भारद्वाज, दुर्गा दुबे एवं ओलपिंक संघ के सचिव अनिल लहरी आदि मौजूद रहे।