Wednesday, September 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जल दिवाली कार्यक्रम में महिलाओं ने देखा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

जल दिवाली कार्यक्रम में महिलाओं ने देखा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गुरुवार को शहरी आजीविका मिशन के तहत जल दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर ले जाकर दिखाया गया कि किस तरह पानी ट्रीटमेंट होकर उनके घरों तक पहुंचता है और पीने योग्य बनता है प्लांट को देखने के बाद समूह की महिलाएं बोली अब पानी की एक भी बूंद बर्बाद नहीं करेंगे।
नगर न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता सिंह ने शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को जल दिवाली कार्यक्रम के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट साती का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि वॉटर फॉर वूमेन और वूमेन फॉर वॉटर का कार्यक्रम के तहत जल दिवाली कार्यक्रम चलाया रहा है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं में शुद्ध पेयजल और पेयजल आपूर्ति को लेकर सेंस आफ ऑनरशिप विकसित करने के लिए जल दिवाली मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान स्वयं सहायता समूह को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया गया और जल शोधन और जल शोधन के दौरान की प्रक्रिया से अवगत। जल शोधन से जलापूर्ति तक की प्रक्रिया की जानकारी दी। आपूर्ति किए जाने वाले जल की गुणवत्ता और गुणवत्ता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भ्रमण के समय हैंडबैग, वाटर बोतल, पोस्टर, बैग अन्य जरूरी चीजें दी गयी।
इस दौरान मनोज कुमार सिंह, विपिन कनौजिया एवं सपना जोशी, प्रीति, शान्ति देवी, मीनू, सुनीता, कल्पना आदि स्वयं सहायता समूह की सदस्य मौजूद रही।