Monday, May 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षित होकर सक्षम, सशक्त व स्वयं जागरूक बन सकती हैं महिलाएंः वंदना सिंह

शिक्षित होकर सक्षम, सशक्त व स्वयं जागरूक बन सकती हैं महिलाएंः वंदना सिंह

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर सशक्त , जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु जनपद रायबरेली की मिशन शक्ति 4.0 अभियान की नोडल अधिकारी वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी सलोन द्वारा मिशन शक्ति दीदी 4.0, एण्टीरोमियों की टीमों के साथ आज थाना डीह क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कस्बा डीह में जाकर बालिकाओं, छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उनको विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों, लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक किया गया।
वहीं क्षेत्राधिकारी सलोन वंदना सिंह ने बालिकाओं/छात्राओं से कहा कि वह सभी शिक्षित होकर स्वयं से जागरूक, सक्षम व सशक्त बन सकती हैं। शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने अभिभावकों व समाज को भी सजग करते हैं।
इस कार्यक्रम में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी ।