Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बावुल भी रोये बेटी भी रोये मां के कलेजे के टुकडे होय…………

बावुल भी रोये बेटी भी रोये मां के कलेजे के टुकडे होय…………

♦ श्रीराम धर्मशाला में हुआ पंद्रह जोडों का विवाह संपन्न
सासनी, हाथरस। सामूहिक विवाह समारोह करने पर दूर दराज से आए लोगों से आपसी तालमेल बढने के साथ भाईचारा और सामाजिक अखंडता को बल मिलता है, वहीं समाज में फैले दहेज नामक दानव का भी अंत होता है। हमें समाज से यदि दहेज दानव का अंत करना है तो सामूहिक विवाह जैसे कार्रक्रमों का ही आयोजन करना होगा। वहीं इन कार्रक्रमों में दोनों परिवारों पर शादी में होने वाला खर्च भी अधिक नहीं होगा।
यह बातें आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित श्रीराम धर्मशाला में श्री कुशवाह समाज सेवा समिति के बैनरतले अयोजित सामूहिक विवाह समरोह के दौरान मुख्यातिथि के रूप में विल्सीि विधायक हरीश शाक्यु ने वर वधू का आशीर्वाद देते वक्त प्रकट किए। समारोह का शुभारंभ कार्रक्रम की अध्यीक्षता कर रहे प्रेम रघु हॉस्पीटल एण्ड पैरामैडिकल इंस्टीट्यूट प्रबंधक डा. पीपी सिंह कुशवाह, एत्मा दपुर चेयरमैन सुरेश चंद्र कुशवाह, जलाली चेयरमैन फतेह सिंह कुशवाह तथा अन्यम विशिष्ट् अ‍तिथयों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और प्रभु श्रीराम सीता छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया। वहीं पुरदिल चेयरमैन हर्शकांत कुशवाहा ने फीता काटकर कार्रक्रम का शुभारंभ किया। विवाह समारोह में पंद्रह युगल जोडों को दांपत्य सूत्र में बांधा गया। सभी जोडों का पाणिग्रहण संस्कार आचार्य देवेन्द्र कुमार शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर वेदमंत्रोच्चारण के साथ कराया। जिसमें भारती कुशवाहा संग भूरा सिंह, राधा कुशवाहा संग अजय कुशवाहा, माधुरी कुशवाहा संग राजेश कुमशवाहा, खुशबू कुशवाहा संग अजय कुशवाहा, नेहा संग अजय कुशवाहा, ललिता कुशवाहा संग अनिल कुशवाहा, डौली कुशवाहा संग नहना सिंह, कुमकुमर कुशवाहा संग सनी कुशवाहा, रेखा कुशवाहा संग प्रीतम सिंह कुशवहा, जयमाला कुशवाहा संग विजयपाल सिंह, कृष्णाल कुशवाहा संग राजेश कुशवाहा, हेमा संग विष्णुश, अंशिका संग तरुन, कुमकुम संग विशाल, शिवानी संग विजेन्द्रु सिंह का विवाह संपन्नक हुआ। सभी कन्याओं को दहेज के रूप में अंगूठी, पायजेब, टीका पेंडल, सभी चांदी का नथनी सोने की, गले का हार आर्टिफिशियल, दुल्हन के कपडे, दो साडी मय पेटीकोट ब्लाउज, श्रंगारदानी, चप्पल, एवं वरपक्ष को एक बाइक, फ्रीज, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, अलमारी, दूल्हा के पांच कपडे, हाथ घडी, सिंगल बैड, एक मेज, गद्दा बैडशीट, दो तकिया, सोफासेट, एक मेज दो कुर्सी, टीवी, बडा बक्सा, छत का पंखा, प्रेस, कंबल, दीवार घडी, एक-एक जोडा तस्वीीर श्री राम एवं शिव पार्वती, चौकी, इक्यावन-इक्यावन वर्तन स्टील के, कन्या व वर पक्ष के 51-51 लोगों को नाश्ता एवं खाना खिलाया गया। वहीं कार्रक्रम में समिति अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाहा डेयरी वाले, कन्ही सिंह कुशवाहा, गंगाराम कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विजेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामबाबू लाल, महीपाल सिंह, कन्हैया सिंह, ज्ञान सिंह राजेन्द्रा सिंह, धर्मपाल सिह, ज्ञानेन्द्र कुमार, रामेश्वहर, ठाकुर मुकेश कुमार, नंदकिशोर, श्रीकांत कुशवाहा, प्रकाश चंद्र, मूलचंद्र, रविन्द्र सिंह, भोजराज सिंह, पप्पू् सिंह, संजय कुमार राजू, प्रमोद कुमार, रामवीर सिंह, एस कुमार, शनिकुमार, लोकेश कुमार, उमेश कातिब, जय प्रकाश, सत्यी प्रकाश, देवानंद, थान सिंह, हरीकिशन, रामसिंह वर्मा, संतोष कुशवाहा पूर्व प्रधान, मौजूद रहे। वहीं कार्रक्रम का संचालन अमर सिंह कुशवाह ने किया।