Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राया में दीपावली पर हुये अग्निकांड में हुई 12वी मौत

राया में दीपावली पर हुये अग्निकांड में हुई 12वी मौत

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। दीपावली के दिन राया में हुए आतिशबाजी अग्निकांड में मृतकों की संख्या 12 हो गई है। अग्निकांड में झुलसे एक और युवक ने इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड दिया। अग्निकांड में 11 दिन में 12 मौत के बाद भी जिम्मेदार कौन हैं इस पर सभी मौन हैं। यहां तक कि इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई है। राया के आतिशबाजी हादसे में गुरुवार शाम एक और दुखद खबर सामने आने से लोग दुखी हो गये हैं। जिसमें राया क्षेत्र के एक युवक की मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या एक दर्जन हो गयी। थाना राया क्षेत्र के गांव नगला पीता निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र राम रामहरी ने हादसे के 11 दिन बाद दम तोड़ दिया। दीपक दीपावली के दिन राया के आतिशबाजी बाजार में आतिशबाजी खरीदने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान हुए हादसे में वह घायल हो गया। हादसे के करीब 11 दिन बाद दीपक ने दम तोड़ दिया। इससे पहले इस हादसे में घायल 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। दीपक का उपचार आगरा में चल रहा था। दीपक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद जिलाधिकारी ने एक जांच कमेटी का गठन किया था। जिसमें एसडीएम मांट और सीओ महावन की शामिल किया गया था। इस जांच कमेटी को एक सप्ताह मे रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। एसडीएम महावन ने जिलाधिकारी को सौंपी जांच आख्या में बताया कि हादसे के दौरान सात दुकानों में आग लगी और 13 लोग झुलसे। इसके बाद जिलाधिकारी ने एक और जांच कमेटी का गठन किया जिसमें एडीएम प्रशासन और एसपी देहात दो अधिकारियों को शामिल किया गया और इस कमेटी को भी एक सप्ताह में जांच सौंपने को कहा गया है। शुरुआत में घटना को बेहद हल्के में लेते रहे जनप्रतिनिधियों ने जन आक्रोश को देखते हुए दौड़ भाग शुरू की और मृतकों के परिजनों को चार चार लाख के चेक थमा कर अपने दायित्व का निर्वाह कर लिया। जबकि भीषण अग्निकांड में इतनी मौतों के बाद भी जिम्मेदारों की जिम्मेदारी तय करने और कार्यवाही सुनिश्चित करने की कोशिश कहीं होते नहीं दिखी। लोगों को इस बात की टीस है और लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं।