Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन

2017.08.23. 03 ssp news dioknp 1कानपुर, जन सामना ब्यूरो। केंद्र व प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार किसानों के हितों के लिए निरन्तन नई नई लाभ कारी योजना ला रही हैं जिससे किसानों की आय दुगनी हो सके। विकास खण्ड बिल्हौर में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार कटियार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी का आयोजन इस उद्देश्य के साथ किया जा रहा हैं कि अत्यंत गरीब वर्ग के लोगों को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक रूप से समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। लोगों में जागरूकता लाकर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस तीन दिवसीय मेले का लक्ष्य है। उन्होने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाये गये। इस मौके पर किसानों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर शंकाओं का समाधान किया जायेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि विचारक थे। उन्होंने अंत्योदय की परिकल्पना कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांतों पर गरीबों के हित में कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर योजनाएं संचालित कर रही है। गरीबों के लिए आवास, पेंशन, शौचालय, उज्जवला गैस आदि योजना जिसका प्रमाण हैं।
खण्ड विकास अधिकारी आलोक पाण्डेय ने कहा कि उ0प्र0 सरकार गरीबों तक विकास की किरण पहुंचाकर देश को समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की मूल धारणा ये होना चाहिए की छोटे छोटे काम करके ही बढ़ा काम किया जा सकता हैं हमारी सोच परिवर्तन होनी चाहिए तभी राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पं0 जी के जीवन चरित्र के बारे बताया कि उन्होंने अपने जीवन काल में केवल गरीबो की ही मदद की हैं तथा समाज को एक नई ऊर्जा दी। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की इच्छा तभी पूरी होगी जब हिन्दुस्तान के साथ ही पूरे उ0प्र0 के अन्तिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएॅ पहुॅच जाए।मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्त्योदय कार्ड, दिव्यांग पंजीकरण आदि योजनायें गरीबों के लिए है। विकास कार्यक्रमों में जनता की सहभागिता जरूरी है।
2017.08.23. 03 ssp news dioknp 2उपनिदेशक सूचना गजाल जैगम ने कहा कि दीन दयाल जी ने राष्ट्र, धर्म, प्रकाशन और मासिक पत्रिका राष्ट्र धर्म प्रकाशित किये जाने के साथ साथ उन्होंने पांचजन्य साप्ताहिक एवं दैनिक स्वदेश का प्रकाशन कर पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया स्तम्भ शुरू कर जन जनजागृति पैदा की। श्री उपाध्याय एक प्रबुद्ध लेखक भी थे। सम्राट चंद्र गुप्त मोर्य एवं जगत गुरु शकराचारी उनके मुख्य उपन्यास हैं।
ए०डी०ओ० सहकारिता राकेश कुमार ने बताया कि जनता खुले में कूड़ा न फेके। हमारे गॉव खुले में शौच से मुक्त तभी बनेंगे जब आम जनता इसमें रूचि लेगी। विभाग तो अपना कार्य करते ही हैं उन कार्यो को और अधिक सुधरने के लिए जनता का सहयोग जरुरी है।
ए०डी०ओ० कृषि ने कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा की किसानों का कर्जा माफ किया जा रहा हैं सरकार किसानों के हितो के लिए लाभकारी योजनाये निरन्तर जारी कर रही हैं जिसके क्रम में फसली ऋण मोचन योजना उसका उदाहरण हैं फसली ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत एक लाख रूपये तक का ऋण लधु सीमान्त एवं सीमान्त कृषकों का ऋण वतर्मान सरकार ने माफ माफ किया हैं इस प्रकार प्रदेश में 36 हजार करोड़ रूपये का ऋण माफ किया जायेगा। केंद्र तथा राज्य सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए दृण संकल्पित हैं। इसके साथ ही किसानों की आय दुगनी करने हेतु विभिन्न योजनाए किसानों के लिए चलाई गई हैं जिनमें मुख्य फसल बीमा आदि हैं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० अरविन्द भूषण ने बताया कि संक्रामक रोगो से दूर रहने के लिए अपने घरों के आस पास गंदगी न होने दें, बरसात का पानी इखट्टा न होने थे तथा खुले में शौच जाने से बचे तभी संक्रामक रोगों से बचा जा सकता हैं। सरकार जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करा रही हैं गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि आशाओ तथा आगनवानी कार्यकत्री की मदद लेकर टीकाकरण पूर्ण कराये।
समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा भी संचालित योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, कौशल मिशन, कार्यक्रम आदि के प्रतिनिधि अपने अपने स्टालों के साथ उपस्थित थे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारो पर आधारित चित्र प्रदर्शनी तथा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं की भी प्रदर्शनी लगायी गयी। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का संचालन अतरिक्त जिला सूचना अधिकारी राम जी दुबे के द्वारा पण्डित जी के कृतित्व और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देते हुए कुशलतापूर्वक संचालन किया। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा पंजीकृत दल द्वारा जादू के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में दिखाया गया।
कार्यक्रम में उप निदेशक सूचना गजाल जैगम, ग्राम पंचयात अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।