Wednesday, September 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र महिला शिक्षक संघ की अरॉव ब्लाक की कार्यकारिणी हुई गठित

उ.प्र महिला शिक्षक संघ की अरॉव ब्लाक की कार्यकारिणी हुई गठित

फिरोजाबाद। उ.प्र. महिला शिक्षक संघ की अरॉव ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नीतू जादौन को ब्लॉक अध्यक्ष अरांव बनाया गया है।
बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्षा सुलोचना मौर्य के निर्देशन में रीमा यादव जिलाध्यक्ष ने अरॉव ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन करते हुए नीतू जादौन को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं डॉ. वंदना तोमर जिला महामंत्री ने वीना राठौर को ब्लॉक महामंत्री, गीतांजलि सिंह जिला उपाध्यक्ष ने कल्पना चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पारुल सिंह जिला उपाध्यक्ष ने गुंजन यादव को ब्लॉक मंत्री, अर्चना जादौन जिला उपाध्यक्ष ने रुचि गुप्ता को ब्लॉक संयुक्त मंत्री, नीलम यादव जिला कोषाध्यक्ष ने माधुरी कुमारी को ब्लॉक संगठन मंत्री, वंदना तोमर ने गरिमा सिंह को ब्लॉक संगठन मंत्री, पारुल सिंह ने वंदना गुप्ता को ब्लॉक प्रचार मंत्री, नीलम यादव ने आरती सक्सैना को ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं रीमा यादव ने भावना शाक्य को ब्लॉक मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने पदों पर कार्यरत होकर संघ के प्रति निष्ठावान, ईमानदारी, लगनशील, कर्तव्य निष्ठ, एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।