Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाचा के कत्ल का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

चाचा के कत्ल का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

फिरोजाबाद। बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या में थाना नगला सिंघी पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए ओरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई ओर नहीं बल्कि मृतक का भतीजा निकला। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को नगला बीच से पिपरौली ग्राम की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पूर्व जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी थी। मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने विवेचना में मृतक के भतीजे का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रशांत पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी ग्राम बनकट थाना नगला सिंघी को नगला बीच से पिपरौली की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से आला कत्ल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गीतम सिंह थाना रजावली, हैड कांस्टेबिल होशियार सिंह, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।