Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना एक्सप्रेस वे के मांट, जेवर टोल पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

यमुना एक्सप्रेस वे के मांट, जेवर टोल पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के मांट, जावरा टोल पर किसानों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का नेतृत्व भाकियू चढूनी ने किया। प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। मंगलवार को आगरा ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मांट टोल एवं जेवर टोल प्लाजा पर एक साथ शक्ति प्रदर्शन किया। मांट टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे और राया कट पर इकठ्ठा हुए। उसके बाद काफिला बनकर टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जेवर पर एसडीएम जेवर एवं एक्सप्रेस वे के प्राधिकरण अधिकारियों के साथ लंबी चली चली वार्ता के बाद यमुना एक्सप्रेस प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार मांट को सौंपा। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे बनने से स्थानीय किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल मिला है। किसानों की जमीन अधिग्रहण के समय किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। टोल कर्मी किसानों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार करते हैं। धार्मिक नगरी बलदेव में कट नहीं बनने से क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है। मांग की कि नोएडा की तर्ज पर मथुरा आगरा के किसानों को 64.7 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। एक्सप्रेस वे के किनारे सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। टोल प्लाजायों पर 50 प्रतिशत स्थानीय ग्रामीण युवाओं को रोजगार दिया जाए। टोल प्लाजा जेवर पर मथुरा से आने वाले और जेवर जाने वाले मुसाफिरों के लिए जेवर से पहले उतार बनाया जाय, इसी तरह वृंदावन, मथुरा जाने वाले वाहनों के लिए टोल प्लाजा से पहले कट बनाया जाय। जब जाना ही वृंदावन या मथुरा है तो फिर आगरा तक का टोल वसूलना गैर वाजिब है। डा. सतीश चन्द्र, हीरो काका, टीकम सिंह सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष सत्त्यवीर सिंह, बिल्ला सिंह सिकरवार, कुंतभोज रावत, इंस्पेक्टर श्यामपाल सिंह, प्रेम सिंह सिकरवार, चौधरी हीरा सिंह, डा राधे लाल, क्षत्रपाल, जगदीश निषाद, सेनापति कुंतल, विजयपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, चरण सिंह पवार, सोहन सिंह सिकरवार, मोहन सिंह प्रधान, राम प्रकाश पुजारी, घनaश्याम तोमर, मुखिया जी, संदीप कुमार, अमर सिंह प्रधान,हरिपाल सिंह परिहार, गुड्डू सरपंच, संजय सरपंच, रामवीर सिंह, मनोज चौधरी, जयपाल सिंह चौधरी, डा रमेश चंद्र, ओमवीर मास्टर, प्रकाश तोमर, सोनवीर सिंह तोमर, पंडित रमेश चंद्र, बच्चू सिंह, सोहन सिंह सिकरवार, श्यामवीर सिंह, ओमवीर सिंह, अनिल चौधरी, ओंकार सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, सुग्रीव सिंह, हरिओम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रामवीर सिंह मास्टर मौजूद रहे।