Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक करोड़ 84 लाख से कोसीकला में होंगे विकास कार्य

एक करोड़ 84 लाख से कोसीकला में होंगे विकास कार्य

मथुरा। कोसीकलां नगर के विकास को गति देने के प्रयास किये जा रहे हैं। शहर में नाला निर्माण के लिए एक करोड़ 84 लाख 14 हजार रुपये की राशि आवंटित हुई है। जिससे गंदे पानी की निकासी के लिए शहर एवं नंदगांव रोड पर नाले का निर्माण होगा। जिसकी धनराशि की पहली किस्त भी जारी हो गई। इसके साथ ही उन्होंने नगर विकास, संस्कृति एवं पर्यटन सहित तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सड़क, पानी, सौंदर्यीकरण सहित एक 50 फुट ऊंचे ध्वज निर्माण की मांग रखी है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल के मुताबिक शासन ने शहर के नाला निर्माण के लिए एक करोड 84 लाख 14 हजार की राशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि से शहर के दोनों प्रमुख नालों को आरसीसी से बनाया जाएगा। इसके अलावा नंदगांव रोड पर भी गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा। आबंटित धनराशि किस्तों में पालिका को मिलेगी। पहली किस्त भी मंगलवार को जारी कर दी गई। इस राशि से पचास फीसदी नाले निर्माण हो सकेगा। जिसके बाद आगामी योजना के तहत नाले का निर्माण पूरा कराया जाएगा। उन्होंने शहर में भगवती रोड, लालाराम मार्ग, बल्देवगढ़ से निकासा, देवनगर, खेडा ऊपर जैन मंदिर वाली गली, कमलानगर में दो सडकों के निर्माण सहित कुल दस मार्गों के निर्माण की मांग रखी है। इसी के साथ उन्होंने वंदन योजना में भरत मिलाप चौक एवं रत्नागर सरोवर के जीर्णाेद्वार की मांग की है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय से उन्होंने कोसी बाईपास तिराहे पर 50 फुट ऊंचां तिरंगा लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों ने उन्हें पूर्ण सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है।