Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा व्यापारियों की हमेशा रही है हितैषी-उदय प्रताप सिंह

भाजपा व्यापारियों की हमेशा रही है हितैषी-उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद, संवाददाता। व्यापारियों व वैश्य समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा ऑर्चिट ग्रीन राजा का ताल पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यपारियो की हमेशा हितैषी रही है। डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर बिना भेदभाव के साथ कार्य कर रही हैं और हर वर्ग का सम्मान भाजपा में है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों, किसानों, मरीजों, युवाओं एवं महिलाओं को काफी राहत मिल रही है।
कार्यक्रम में प्रदीप मित्तल पम्पी, प्रमेश बंसल वीटू, अजय अग्रवाल, महेंद्र बंसल, राजकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, मनोज गुप्ता, आकाश शर्मा युवा जिलाध्यक्ष, पवन दीक्षित, गोपाल कृष्ण सिंह, सनी गुप्ता, पवन बंसल, दीपक अग्रवाल बॉबी, शिवकुमार गुप्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।