Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एमवीडीए ने दो अवैध कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण

एमवीडीए ने दो अवैध कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण

मथुरा। विकास प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। एमवीडीए ने दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही में दो कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है। एक कॉलोनी में जैंत और एक कॉलोनी को चौमुहां में ध्वस्त किया। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत निजी विश्वविद्यालय के पीछे कुलदीप सिंह द्वारा वृंदा हाईवे ग्रीन्स के नाम से एक कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी काटने के लिए यहां एक दफ्तर बना लिया गया था, जिसे एमवीडीए ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। एमवीडीए का अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलता देख अवैध कॉलोनी विकसित करने में जुटे लोगों में खलबली मच गई। दूसरी ओर कुलदीप सिंह और दलजीत सिंह द्वारा चौमुहां में विकसित की जा रही कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। कार्यवाही में मजिस्ट्रेट राजकुमार भास्कर, चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह, जेई सर्वेश कुमार, एई अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे।