Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस महोत्सव में मिशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन

हाथरस महोत्सव में मिशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन

हाथरस। सेठ फूलचंद बागला कॉलेज ग्राउंड में हाथरस महोत्सव (उत्सव संस्कृति का) में मिशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़, नाटक आदि के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया साथ ही हेल्पलाईन नम्बरों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आज से हाथरस महोत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है। हाथरस महोत्सव का आयोजन 15 दिसम्बर 2023 से 21 दिसम्बर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। हाथरस महोत्सव में दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को माँ-बेटी मेला पूर्वान्ह 11ः30 से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 05ः00 बजे तक, सम्पूर्ण रामायण द्वारा उर्मिला पाण्डेय एवं ग्रुप फ्यूजन बाई साधो दि बैण्ड सांय 06ः00 बजे रात्रि 08ः30 बजे तक, दिनांक 18 दिसम्बर 2023 को बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम पूर्वान्ह 11ः30 से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, टी0एल0एम0 क्राफ्ट एवं चित्रकला प्रदर्शनी व निपुणता खोज अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 05ः00 बजे तक, कथक प्रस्तुति- देविका देवेन्द्र मंगलामुखी, हर-हर शम्भू-अभिशेष राजपूत यूट्यूब स्टार, बृज लोक संस्कृति प्रस्तुति गीतांजलि शर्मा, मथुरा सांय 06ः00 से रात्रि 08ः30 बजे तक। दिनांक 19 दिसम्बर 2023 को हेल्दी बेबी शो एवं पोषण गोष्ठी पूर्वान्ह 11ः30 से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, स्काउट गाइड एवं गाइड कैम्प/सांस्कृति कार्यक्रम अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 05ः00 बजे तक, बॉलीबुड नाईट सलमान अली सांय 06ः00 से रात्रि 08ः30 बजे तक। दिनांक 20 दिसम्बर 2023 को दुर्गा शक्ति कार्यशाला एवं हक की बात जिलाधिकारी के साथ व रोजगार मेला पूर्वान्ह 11ः30 से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, वाइस ऑफ हाथरस एवं कल्चरल ट्रेडिशनल रैम्प वॉक अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 05ः00 बजे तक, उत्सव संस्कृति का परिधान शो व रियलिटी शो स्टार नाईट हेमन्त ब्रजवासी सांय 06ः00 से रात्रि 08ः30 बजे तक तथा दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को पेट शो पूर्वान्ह 11ः30 से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, वाइस ऑफ हाथरस फिनाले अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 05ः00 बजे तक, समापन समारोह व बॉलीबुड मेगा नाईट अमित मिश्रा सांय 06ः00 से रात्रि 08ः30 बजे तक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से हाथरस महोत्सव में आगमन एवं उसका लुफ्त उठाने का आवाहन करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा भी हाथरस महोत्सव में स्टाल लगाए गए हैं जिनके माध्यम से शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, पी0सी0 बागला कॉलेज प्रधानाचार्य, उप कृषि निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया से पत्रकार बंधु, अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व विभिन्न स्कूलों की छात्र/छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।