Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जायेगा चौ0 चरण सिंह का जन्मदिन

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जायेगा चौ0 चरण सिंह का जन्मदिन

कानपुर। उप निदेशक कृषि चौधरी अरूण कुमार ने बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त, उप्र शासन, लखनऊ, कृषि अनुभाग-6 के द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसम्बर को ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। यह दिवस राज्य स्तर, जनपद स्तर एवं विकास खण्ड स्तर सहित कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्र में आने वाले सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों पर भी आयोजित किया जायेगा। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कृषि भवन परिसर, गुमटी नं0-9, रावतपुर, कानपुर में 23 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार रू0 7000 एवं द्वितीय पुरस्कार रू0 5000 तथा विकास खण्ड स्तर पर रू0 2000 का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्पादकता के आधार पर चयनित कृषकों को सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार धनराशि की व्यवस्था कृषि विभाग द्वारा की जायेगी।