Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क किनारे पशु बाँधने पर होगी सख्त कार्यवाही

सड़क किनारे पशु बाँधने पर होगी सख्त कार्यवाही

मथुराः जन सामना संवददाता। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मथुरा वृंदावन नगर निगम की सफाई व्यवस्था, पब्लिक टायलेट, मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने, सड़कों की रिपेयरिंग की स्थिति, यमुना की सफाई एवं यमुना घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं एवं लोगों द्वारा सड़क पर घूम रहे पशुओं के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। सख्त हिदायत दी गई कि सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं एवं कुछ लोगों द्वारा अपने पशुओं को सड़क पर बांधने से होने वाली गंदगी से सफाई व्यवस्था खराब हो रही है। जिससे परिक्रमा करने वाले परिक्रमाथियों एवं बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मंडल आयुक्त द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए हिदायत दी गई कि उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त,क्रांति शेखर सहित नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही। मंडलायुक्त ने परिक्रमा मार्ग के साथ साथ यमुना के विभिन्न घाटों जैसे जुगलघाट, चीरघाट, भ्रमर घाट एवं श्रृंगार घाट का निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा यमुना किनारे और घाट पर की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही यमुना किनारे बने सभी घाटों की निरंतर सफ़ाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त सड़क किनारे लग रहे ठेले, ढकेलो को वेंडिंग जोन मे व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए गए
मंडलायुक्त के आने से पहले ही हटवाए गए अतिक्रमण
मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी के आने से पहले ही नगर निगम द्वारा सड़क पर हो रहे अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया साथ ही शहर में लग रहे होर्डिंग को भी उतरवाया गया इसके साथ ही मंडलआयुक्त के आने से पहले ही नगर निगम द्वारा साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाई गई।