Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामूहिक विवाह का आयोजन किया, 337 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे

सामूहिक विवाह का आयोजन किया, 337 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे

मथुरा: जन सामना संवाददाता। मथुरा के बीएसए कॉलेज के ग्राउंड में सामूहिक विवाह का वृहद आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह आयोजन में दसों ब्लॉकों से और पांच नगर पंचायतो के कुल 337 जोड़ों ने प्रतिभाग किया। 17 जोड़ों का निकाह हुआ तथा 320 हिंदू जोड़ों की शादियां करवाई गई।
सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक जोड़े को वर-वधु के कपड़े, एक डिनर सेट, एक कूकर, एक कंबल, एक प्रेस, एक जोड़ी पायल और बिछुआ तथा एक ट्रॉली बैग दिया गया। इसके अतिरिक्त 35 हजार रुपए की धनराशि वधु के खाते में अंतरित कर दी जाएगी।
आयोजन में जनपद के विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ,विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, महापौर वनोद कुमार अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन और चौमुहा उपस्थित रहे।उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। समस्त खंड विकास अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ पूरे आयोजन के समय उपस्थित रहे।