Monday, July 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधिकारों को जानेंगी तो बेटियां बनेगी बहादुर, स्वावलंबी

अधिकारों को जानेंगी तो बेटियां बनेगी बहादुर, स्वावलंबी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत आज ग्राम सराय सलवान, लीला देवी इंटर कॉलेज मगना, ग्राम नेरा, ग्राम झरौठा, में गुरुवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ महावन आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, व नारी गरिमा के बारे में जागरूक और महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए शासन की ओर से चलाई जा रही। योजनाओं की जानकारी दी पुलिस हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी व बाल श्रम के संबंध में जागरूक किया। सीओ महावन ने उम्मीद जताई इस अभियान में बेटियां जागृत होकर बहादुर बनेंगी। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने व महिलाओं में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें यातायात जागरूकता के साथ सामाजिक जागरूकता साइबर अपराधों, शिक्षा व महिला संबंधी मामलों को लेकर चर्चा की जा रही है । उन्होंने कहा के महिलाएं और बालिकाओं के खुद सक्षम और जागरूक होने का समय आ गया है । खुद के लाभ और दूसरों को परेशान करने की नियत नहीं रखनी चाहिए। ऐसा नहीं की आप किसी के साथ गलत करें तो आपके साथ ऐसा नहीं होगा निश्चित होगा इस बात से डरना चाहिए। युवाओं के बीच आपसी प्रेम संबंधों के कारण बिना घर बताएं घर से न निकले और साइबर अपराध में के संबंध में भी जागरूक किया।
इस गोष्ठी में बलदेव इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक अरविंद यादव उप निरीक्षक मुनेन्द्र, हेड कांस्टेबल महिपाल, कांस्टेबल नरेश राजपूत, कांस्टेबल अर्जित कुशवाहा, महिला कांस्टेबल आरती व यूनिसेफ की टीम उपस्थित रही।