Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धनराशि गबन करने के चक्कर में फर्जी मुकदमा में फंसाने का आरोप

धनराशि गबन करने के चक्कर में फर्जी मुकदमा में फंसाने का आरोप

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितनपुर मजरे गढा निवासी सुरेंद्र कुमार अग्रहरि (42) फूलचंद ने मीडिया के सामने रूबरू हो शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि मैं एक आर्थिक कमजोर वर्ग व्यक्ति हूं । गांव में ही रहकर जीवन यापन के लिए एक बेहद छोटी सी दुकान चलाता हूं। घटना 2020 की है मैंने अपने माध्यम से जनांनतरा स्थिति धान क्रय केंद्र संचालक संदीप त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश को बेरी गांव के एक किसान का अपने जिम्मेदारी पर 227000 का धान विक्रय करवाया था। धान क्रय संचालक संदीप त्रिपाठी द्वारा एक-दो दिन में पैसा देने की बात कही गई। पैसा मांगने पर धान क्रय केंद्र संचालक संदीप त्रिपाठी आए दिन नए बहाने बनाकर टालता रहा। समय बीतने पर किसान ने वादे अनुसार मुझसे पैसे मांगे व पैसा दिलवाने का दबाव बनाया। मजबूर होकर मुझे पत्नी के गहने बेंच और कर्ज लेकर किसान का पैसा चुकाना पड़ा। समय बीतता गया आए दिन धान विक्रेता के घर चक्कर लगाते लगाते मजबूर होकर प्रशासन से न्याय व पैसा दिलवाने की गुहार लगाई। स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुला सुलह समझौता करा धान संचालक संदीप त्रिपाठी ने 50-50 हजार प्रति महीने देने की बात स्वीकार किया। समयावधि बीतने पर भी गबन की धनराशि नहीं मिली। पीड़ित जिम्मेदारों की चौखट लाघते रहा आश्वासन मिलता गया। अंततः धान क्रय केंद्र प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने पैसे ना देने गबन करने की चाह में मनगढ़ंत आरोप लगा कोर्ट के माध्यम से फर्जी मुकदमा पंजीकृत करवा दिया।
पीड़ित ने फतेहपुर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर पैसे व न्याय दिलवाने की मांग की।