Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अभिमन्यु गुप्ता को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया

अभिमन्यु गुप्ता को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया

बागपत। आज बरेली में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार उद्योग मंडल स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष पंडित मुकंद बिहारी मिश्रा ने बागपत के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु गुप्ता को व्यापारियों की समर्पित भाव किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। अभिमन्यु गुप्ता को सम्मान मिलने पर उनके साथ आए बागपत जनपद के जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता व पंकज गुप्ता, बागपत व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल, कपिल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, ईश्वर अग्रवाल युवा जिलाध्यक्ष, संजय गर्ग मंत्री, शयाम सुंदर गर्ग अमीनगर सराय के अध्यक्ष राकेश बंसल युवा व्यापारी आशीष गोयल उपस्थित रहे। अभिमन्यु गुप्ता को महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित अनेक गण मान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी। -विश्व बंधु शास्त्री