Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटल जी के विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे : कृष्ण चंद्र जायसवाल

अटल जी के विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे : कृष्ण चंद्र जायसवाल

ऊंचाहार, रायबरेली। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और भारत की आत्मा को झंकृत करने वाले जननेता के रूप में जाने जाते हैं पूर्व प्रधानमंत्री। अटलजी के विचार सुशासन की नींव हैं, जो हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इसके साथ ही ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने सभी को सुशासन दिवस की बधाई दी। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल, खोजनपुर प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।