Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पैथोलॉजी में दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

पैथोलॉजी में दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

खखरेरु, फतेहपुर। खखरेरु थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहा समीप पुष्पांजलि पैथोलॉजी के संचालक द्वारा बीते 22 दिसम्बर को एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने को लेकर आरोपी को पुलिस कस्टडी में जेल भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद नामजद आरोपी शैलेन्द्र सिंह पुत्र मदराखन, निवासी ग्राम लिहई मजरे घोसी थाना धाता को दुष्कर्म के साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा दिया।
खखरेरु थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर पुष्पांजलि पैथोलॉजी में बीते 22 दिसंबर को हुई दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में सनसनी सी फैली हुई थी महिला विरादरी के लोगों में काफी रोष देखा जा रहा था। इस बीच स्थानीय पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र सिंह को पकड़ने के लिए कई तरह के जाल बिछाए जहा कुछ ही घंटो के भीतर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा। इस बीच आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को कई तरह के हतकंड्डे अपनाने पड़े। तब जाकर दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायलय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव, उप निरीक्षक प्रहलाद यादव, कांस्टेबल इंद्रमणि कुशवाहा,व नित्यानंद यादव शामिल रहे।