Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कृषि भूमि की घेराबंदी करके कॉलोनी बनाने में जुटे रसूखदार

कृषि भूमि की घेराबंदी करके कॉलोनी बनाने में जुटे रसूखदार

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। कान्हा की नगरी देश दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। सरकार की योजनाएं लगातार यहां धार्मिक पर्यटन को बढावा देने की हैं। हाइवे और एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है। धार्मिक पर्यटन को आने वाले लोगों संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश के जाने माने टूरिस्ट स्पॉट को भी भीड भाड के मामले में ब्रज ने पीछे छोड दिया है। होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, आश्रमों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। तमाम लोगों की इच्छा मथुरा वृंदावन और इसके आसपास के इलाके में बसने की बलवती हो रही है। यही वजह है कि प्रमुख परिक्रमा मार्गों और धार्मिक स्थलों को जोडने वाले प्रमुख मार्गों पर लोग कृषि भूमि को किसानों से खरीद कर घेरने में लगे हैं। इस भूमि पर भविष्य में इनका बड़ा प्लान है हाल फिलहाल किसी बहाने से घेरी बंद करने की जुगत में जुटे हैं। अवैध निर्माणों की बाढ सी आ गई है और नई कॉलोनियां कुकुरमुत्तों की तरह उग आई है। यमुना खादर में नियम विरूद्ध विकसित हुईं करीब 250 कॉलोनियों का अभी कोई प्रशासन के पास अभी तक कोई इलाज नहीं है। अब चहुंओर अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण यहां वहां इक्का दुक्का कार्यवाही कर कुछ करने की मंशा का इजहार करता रहता है लेकिन यह कार्यवाही अवैध निर्माणों की बाढ को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। एमवीडीए ने विनय मित्तल द्वारा मौजा छरोरा एनएच टू पर राजीव एकेडमी के सामने थाना जैंत के अंतर्गत विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी का ध्वस्तीकरण करया है। यहां अभी तक इस जमीन की घेराबंदी ही सुनिश्चित की गई थी। भूमि की बाउंड्रीवाल करा कर कॉलोनी विकसित करने के नाम पर ईंटों की सडक बना दी थी जिससे लोगों को लगे कि यहां निर्माण कार्य चल रहा है।