Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 22 जनवरी को अपने घरों में भजन कीर्तन पूजा पाठ करते हुए मनाएं दीपोत्सव-ठा. जयवीर सिंह

22 जनवरी को अपने घरों में भजन कीर्तन पूजा पाठ करते हुए मनाएं दीपोत्सव-ठा. जयवीर सिंह

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मोदी जी की गारंटी वाली वैन अरांव ब्लॉक के भदेसर ग्राम पंचायत पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठा. जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए यह संकल्प यात्रा शुरू की गई है। जिसमें सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों द्वारा सभी छूटे हुए व्यक्तियों का योजनाओं हेतु नामांकन करते हुए लाभ दिलाया जाएगा। ताकि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वह अपना योगदान दे सकें।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसलिए उस दिन सभी लोग अपने घर में भजन कीर्तन पूजा पाठ करते हुए दीपोत्सव मनाएं। जिलाध्यक्ष भाजपा उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सभी व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से संतृप्त किया जाना है। इस दौरान अरांव ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप, शशि कला यादव जिला महामंत्री भाजपा, रंजना सिंह अध्यक्ष सिरसागंज, आकाश शर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, अजीत राजपूत मंडल अध्यक्ष, केशव गुप्ता, पंकज राजपूत, मंगलेश पांडे, रामावतार गुर्जर, जिला विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव, डीपीआरओ नीरज सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान सहित हजारों की संख्या में लोगों उपस्थित रहे।