Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हमारी शिक्षा समाज के लिए उपयोगी हो, इस पर चिंतन करना आवश्यक-डॉ किरन

हमारी शिक्षा समाज के लिए उपयोगी हो, इस पर चिंतन करना आवश्यक-डॉ किरन

-सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत मनाई गई प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मन्दिर केशवपुरम चन्द्रनगर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने उनके जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज स्कूली छात्राओं द्वारा पारम्परिक नृत्य के माध्यम से सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर किया। उसके उपरांत छात्राओं ने सावित्री बाई फुले की संघर्ष गाथा एवं उनके महान कार्यों को लघु नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। सभी लोगों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अथिति डॉ शैली अग्रवाल ने अपने उद्वबोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने मात्र नौ वर्ष की अल्पायु में विवाहोपरांत प्रचलित कुरीतियों तोड़कर स्वयं शिक्षा ग्रहण की और फिर शिक्षिका बनी। डॉ किरन कुमारी ने कहा कि शिक्षा का अर्थ डिग्रियाँ लेना नहीं है। हमारी शिक्षा समाज के लिए उपयोगी हो, इस पर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा सावित्री बाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा हेतु प्रथम स्कूल शुरू किया था। सावित्री बाई ने ये कार्य उस समय किये थे जब समाज में परिस्थितियाँ बहुत प्रतिकूल नहीं थीं। आज उन्हीं के प्रयासों का ही परिणाम है, महिला शिक्षित है। महिलाओं को निसन्ंदेह सावित्री बाई फुले का सदैव आभारी रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ निशा गुप्ता ने सावित्री बाई फुले के जीवन की विस्तृत् जानकारी दी और उनके अदम्य साहस व विषम परिस्थितियों में कार्य निष्ठा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। श्री बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य रामप्रसाद ने सभी आंगुतक अथितियो एवं श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। साथ ही कार्यक्रम की संयोजिका योगिता सोनी महिला आयाम प्रमुख सामाजिक समरसता एवं सहप्रमुख बृजप्रांत की प्रशंसा कर आभार प्रकट किया।
इस दौरान रामकुमार गुप्ता सह महानगर कार्यवाह चंद्रनगर सामाजिक समरसता गतिविधि, अतुल कुमार महानगर संयोजक चंद्रनगर, रविश शर्मा, अनंत मिश्रा, सुनील कुमार, राहुल, हर्षित सिंह, अवधेश कुमार मीडिया संयोजक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप ने किया।