Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा होली गेट मंडल की कार्य समिति बैठक हुई संपन्न

भाजपा होली गेट मंडल की कार्य समिति बैठक हुई संपन्न

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। लोकसभा चुनाव की तैयारी व संगठनात्मक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी होली गेट मंडल महानगर की कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल एवं संचालन यशराज चतुर्वेदी ने किया।इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप आए भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से संपर्क ही भाजपा की मजबूती का आधार है। 2024 की लड़ाई विकसित भारत के लिए है। कैंप लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को नमो एप से जोड़ा जाएगा। वहीं महानगर महामंत्री राजवीर चौधरी व प्रभारी पन्ना गौतम ने कहा कि आगामी दिनों में युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन, शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा, महिला मोर्चा युवती सम्मलेन, अनुसूचित मोर्चा बस्ती संपर्क, ओबीसी मोर्चा युवा संवाद, किसान मोर्चा किसान अधिवेशन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजाति महासम्मेलन और अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वही सभी का धन्यवाद देते हुए मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने कहा आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमल के निशान को अपना उम्मीदवार मानते हुए अपने आगामी अभियानों की रूपरेखा पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसके अंतर्गत मंडल से बूथ तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएगी।