Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार में सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है: अभिलाष कौशल

भाजपा सरकार में सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है: अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। शुक्रवार को क्षेत्र के खोजनपुर गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए किसानों में किसान सम्मान निधि पत्र वितरित किया।
आयोजित चौपाल के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि भारत में विकास नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है। किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त की जा रही है, पूर्व की सरकारों में किसानों को खाद बीज के लिए आंदोलन करना पड़ता था। अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है। अब लोग भ्रष्टाचार, लूट की नहीं, विकास के मुद्दों पर सरकार से बात कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाई है। एक सशक्त देश बनकर भारत विश्वमंच पर आया है। इस मौके पर किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत के लाभार्थी प्रशस्ति पत्र और कार्ड वितरण किए गए तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत बनाने के लिए सभी जनमानस को संकल्प दिलाया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राम लखन गुप्ता, जितेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अमरेश यादव, शिवभवन शुक्ल, बीडीसी जगलाल गुप्ता, उमेश साहू, विनीत कौशल, रघुराज सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।