Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की योजनाओं से जागरूक हो रही जनताः अभिलाष कौशल

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की योजनाओं से जागरूक हो रही जनताः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार आम जनमानस को सरकार की योजनाओं से रूबरू करा रही है। इसी क्रम में यह यात्रा आज ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई गांव में पहुंची। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने उपस्थित समूह से कहा कि पीएम मोदी का संकल्प भारत के कल्याण और उत्थान के लिए है। उनका हर कदम देश की जनता की भलाई के लिए है। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे भारत देश को उत्साहित किया है। यह हमारी धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला कार्य है। भाजपा नेता ने याद दिलाया कि पूर्व की सरकारों की योजनाएं केवल कागज में बनती थी और वह कागज में ही दम तोड देती थी। आज देश और राज्य की डबल इंजन की सरकार की हर योजना धरातल पर जरूरतमंद तक पहुंच रही है। कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का शपथ दिलाया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा नेत्री सावित्री पासी, कृष्ण नरेश गुप्ता, प्रधान विनायक पांडेय समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।