Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकर संक्रांति पर चलाया स्वछता अभियान

मकर संक्रांति पर चलाया स्वछता अभियान

मथुरा। मकर संक्रांति पर गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में विधायक, एसडीएम और चेयरमैन प्रतिनिधि ने झाड़ू लगाई। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मकर संक्रांति के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गोवर्धन में विधायक मेघश्याम सिंह ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत दानघाटी मंदिर से की। इस अभियान में एसडीएम मयंक गोस्वामी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष शर्मा ने सहभागिता निभाई। विधायक मेघश्याम सिंह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दान घाटी मंदिर से झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर अभियान चलाया। विधायक मेघ श्याम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मकर संक्रांति के दिन पूरे प्रदेश ने स्वच्छता अभियान चलाया गया है। गोवर्धन के प्रमुख दान घाटी मंदिर से झाडू लगाकर लोगों को जागरूक किया है। इससे लोगों में जागरूकता आएगी, कूड़े को कूड़े दान में डालने की अपील भी की गई है। रामधन शर्मा, कान्हा शर्मा, विशाल शर्मा, संजय वर्मा, सियाराम शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अमित गोस्वामी, चंद्रभान चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।