Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिले में कुत्तों का बढ़ रहा आतंक

जिले में कुत्तों का बढ़ रहा आतंक

फिरोजाबाद। जिले में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चे महिलाओं के अलावा युवा और वृद्धों पर हमला कर कुत्ते ने घायल कर दिया। घायल लोगों ने अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं। ग्रामीणों ने हमला करने वाले कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है। पूरा मामला शिकोहाबाद क्षेत्र का है। 62 वर्षीय राजवीर सिंह सुबह शौच करने के लिए खेत में गए थे। जहां हाथ साफ करते समय पीछे से कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गए। उनके अलावा अब्बास नगर निवासी 31 वर्षीय नगमा पत्नी मोनू सड़क पर चल रहीं थीं। तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। 25 वर्षीय लवकुश पुत्र संतोष यादव निवासी सलेमपुर नगला खंगर को भी खेत पर जाते समय कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। इनके अलावा शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला ऊमर निवासी मुनीश कुमार, आशा देवी, हिमांशु गौतम के साथ ही नगला जवाहर में ध्रुवकुमार, नारायण सिंह, उमेश पर हमला कर घायल कर दिया। आमरी में राजवीर सिंह और नगला बांध में रजत को कुत्ते ने बुरी तरह घायल कर दिया है। कुत्तों के हमले से घायलों ने अस्पताल पहुंचकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है। कुत्तों के लगातार हमले से क्षेत्रवासी भयभीत हैं। उन्होंने इन कुत्तों को पकड़वाकर गांव से दूर छुड़वाए जाने की मांग की है। जिससे आगे चलकर अन्य लोग इन कुत्तों के शिकार न हो सकें।