Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 21 को गाजे बाजे के साथ निकलेगी भव्य रामेण दर्शन यात्रा

21 को गाजे बाजे के साथ निकलेगी भव्य रामेण दर्शन यात्रा

फिरोजाबाद। प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भव्य रामेण दर्शन यात्रा दोपहर 12 बजे से गाजे बाजे के साथ नगर में निकलेगी। जिसमें रामायण के सभी पात्रों के स्वरूप शामिल रहेंगे। यह उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चन्द्रनगर विभाग के विभाग प्रचारक प्रमोद जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भव्य रामेण दर्शन यात्रा 21 जनवरी दोपहर 12 बजे गांधी पार्क चौराहा से शुरू होगी, जो कि सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपालाश्रम पर पहुंचेगी। जहां प्रभु श्रीराम, सीता माता, भाई लक्ष्मण एवं रामायण के अन्य पात्रों के स्वरूपों की आरती की जायेगी। उन्होंने सभी सनातनी एवं रामभक्तों से आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों को भी इस दर्शन यात्रा का सहभागी बनाएं। अर्थात रामायण के पात्र के रूप में सज्जित करें एवं पूरे परिवार सहित इस अलौकिक एवं दिव्य दर्शन यात्रा के साक्षी बने। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से भी इस कार्यक्रम में अपने छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने का आग्रह किया है। इस निमित्त भव्य रामेण दर्शन यात्रा के लिए समिति की घोषणा महानगर संघचालक प्रदीप भाई साहब ने की। रामेण दर्शन यात्रा समिति का संयोजक राजेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सह संयोजक निशा धाकरे, अमर वर्मा, विक्रांत शर्मा, अनुपम शर्मा, सत्यवीर, दिलीप, निशा गुप्ता, मुन्नी देवी, विपुल गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू आदि हैं। बैठक की अध्यक्षता महानगर संचालक प्रदीप गुप्ता ने की।