Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने जरूरतमंदों में बांटें कम्बल

ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने जरूरतमंदों में बांटें कम्बल

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। रविवार को तहसील क्षेत्र ऊंचाहार की ग्राम पंचायत पट्टीरहस कैथवल में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊंचाहार विधानसभा में समाजवादी पार्टी से विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय रहे। सेवक संघ परिवार के सदस्य अनुज उपाध्याय व ग्राम प्रधान फूलचंद्र ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब क्षेत्रीय विधायक के साथ-साथ सेवक संघ परिवार और ग्राम प्रधान की लोकप्रियता को दर्शाता है। गांव के सेवक व प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने बताया कि ग्राम पंचायत पट्टीरहस कैथवल के पक्का सागर स्थित हनुमान मंदिर पर आज दिनांक 14 जनवरी को सुन्दर कांड के भव्य पाठ का आयोजन व हवन पूजन किया गया। उसके उपरांत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा गरीब जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया गया।
वहीं उन्होंने मौजूद जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड मे किसान अपनी फसल की रखवाली के लिए रात भर जाग कर अपनी फसल की रखवाली करता है। आवारा जानवरो से परेशान किसान अपनी परिवार की रोटी के लिए रात भर नींद हराम करके अपनी खेती की रखवाली कर रहा है। पांच किलो अनाज से किसान का पेट नहीं भरेगा। गांव का विकास होगा, तभी देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जब तक आवारा जानवरों से छुटकारा नहीं मिलेगा। किसानो की किसानी नहीं बचेगी। तब तक हमारे गांव देश का विकास अधूरा रहेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय द्वारा किया गया। इस मौके पर आशीष तिवारी, ग्राम प्रधान फूलचंद्र मौर्य, अमोल उपाध्याय, रोहित पाण्डेय, हिमांशु उपाध्याय, नीरज यादव, अंकुश मौर्य, सुरेंद्र यादव समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।