Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मथुरा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने हरवीर सिंह

मथुरा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने हरवीर सिंह

मथुरा। कांग्रेस संगठन में मजबूती लाने के लिए युवकों को ऑनलाइन जोड़ने का काम कर रही है। इसी आधार पर उसने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वालों में प्रतियोगिता की और इस प्रतियोगिता में कांग्रेसी संगठन में विभिन्न पदों पर रहे हरवीर सिंह पुंडीर को सफलता मिली। प्रदेश कांग्रेस ने जिले की युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान हरवीर सिंह पुंडीर को सौंपी है। हरवीर सिंह मथुरा नगर निगम क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के रहने वाले हैं और वह कांग्रेस में एनएसयूआई के महासचिव युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आदि पदों पर रह चुके हैं। उनको जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि हरवीर सिंह पुंडीर जमीन से जुड़े कांग्रेसी हैं। उनके जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से जिले का युवक कांग्रेस की तरफ आकर्षित होगा और कांग्रेस को मजबूती मिलेगी जिले भर के युवकों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिसका लाभ कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा। हरवीर सिंह पुंडीर के जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उनके गांव गिरधरपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोग और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी संख्या मौजूद रहे। नव नियुक्त जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत का स्वागत करने वालों में मनोज शर्मा, बृजेश शर्मा, अवी ठाकुर, बंटी, मानवेंद्र सिंह, खजान सिंह, राम जी प्रधान, ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, अरुण कुमार एडवोकेट आदि अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।