Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

फिरोजाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में नरायणी सेवा सदन सेैलई में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविंद्र पारस मंडल कोर्डिनेटर आगरा ने कहा कि आज हम पार्टी के कार्यकर्ता दलितों, गरीबो एवं पिछड़ो की मसीहा बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मना रहे है। बसपा कानून में आस्था रखने वाली पार्टी है। बसपा पार्टी ही दलितों, गरीबो का उत्थान कर सकती है। हमें 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाना चाहिए। डॉ ज्ञान सिंह ने कहा कि पार्टी उ.प्र. में पूरी दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि बहन जी के शासन काल में कानून का राजा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू ने की। इस दौरान चौत्र सालिंग सिंह, अनिल भाटिया, अजीम भाई, संजीव शर्मा, जितेन्द्र कुमार निमेष, लोकेश कुमार पिप्पल, प्रमोद बघेल, डॉ हरी सिंह, विमल कुमार, विजय पाल प्रधा, सोनू भारती, यादुर्वेद्र सिंह, अनिल यादव, नरेश गौतम आदि मौजूद रहे।