Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराईं दो सवारी बस, 3 दर्जन घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराईं दो सवारी बस, 3 दर्जन घायल

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यमुना एक्सप्रेस वे पर राया क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए सडक हादसे में दो बस आपस में टकरा गईं। हादसे में 3 दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं एक यात्री की हालत नाजुक बनी हुआ है। हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 110 के समीप हुआ। आगरा की तरफ से नोएडा की तरफ का रही दो बस कोहरा में आपस में भिड़ गईं। बस में सवार यात्रियों मे चीख पुकार मच गई। बताया गया कि एक बस नोएडा से धौलपुर जा रही थी। वहीं दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्राधिकरण के कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। क्रेन की मदद से दुर्घटना ग्रस्त बसों को हटाया गया और यातायात को सुचारू किया गया। टाटा नेक्सन सवार सुदर्शन सामंता निवासी सेक्टर 93 गुड़गांव ने बताया वह अपने परिवार के साथ वाराणसी जा रहे थे अचानक से सामने चल रहे ट्रक ने ब्रेक मार दी। जिससे उनकी गाड़ी पीछे से घुस गई और उसके बाद अन्य गाड़ियां भी टकरा गईं। जाबरा टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए चले गए हैं। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे किया गया है। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता लगभग शून्य थी। इसी कारण हादसा हो गया।