Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार घर-घर पहुंचा रही योजनाओं का लाभः ममता जायसवाल

भाजपा सरकार घर-घर पहुंचा रही योजनाओं का लाभः ममता जायसवाल

ऊंचाहार, रायबरेली। आज नगर पंचायत ऊंचाहार के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि रंजना चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष व ऊंचाहार नगर की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराया। प्रधानमंत्री आवास, पी एम स्वनिधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी तमाम योजनाओं से जनता आज लाभान्वित हो चुकी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगर पंचायत ऊंचाहार के देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी के घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हम कटिबद्ध है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में ईओ आरती श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, अंजू जायसवाल, शैलेश गुप्ता, इरफान अब्बास, खुर्शीद अहमद, ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।