Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अयोध्या में कांग्रेस का ध्वज छींनने और मारपीट की घटना पर भड़के कांग्रेसी

अयोध्या में कांग्रेस का ध्वज छींनने और मारपीट की घटना पर भड़के कांग्रेसी

फिरोजाबाद। 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए कांग्रेस नेता के साथ अभद्रता और मारपीट करने के बाद कांग्रेस का झंडा छींनकर उसका अपमान किए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए राम नाम की धुन गाई। कांग्रेसियों ने कहा कि भगवान राम ही उन्हें सद्बुद्धि देंगे। धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी के अध्यक्ष अजय लाल लल्लू, राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे अपने साथियों के साथ अयोध्या में रामलला, हनुमान गढ़ी के दर्शन करने गए थे। जहां उन्होंने सरयू में स्नान भी किया। वहीं, पार्टी के 75 वर्षीय ध्वजावाहक अनोखेलाल तिवारी के हाथ से भाजपाइयों ने कांग्रेस का झंडा छींनकर उसका अपमान किया। यही नहीं मारपीट करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए। जो दर्शन करने आए हैं उनके साथ मारपीट करना न्यायोचित नहीं है। वह महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर राम धुन गा रहे हैं क्योंकि भगवान राम ही ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देंगे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार एक जाति विशेष को टारगेट बना रही है। इसका देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया लेकिन उस सरकार में कभी किसी को अपमानित करने का काम नहीं किया गया। धरना देने वालों में मनोज भटेले, षफात खान राजू, लाला राईन गांधी, वकार खालिक, हाजी नसीर अहमद, खजांची दिवाकर, अनिल कुमार जाटव, राजेष षर्मा आदि रहे।